फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश

आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश

Tue, 19 Feb 2019 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश
ज्ञानपुर। पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों को लेकर घटना के चौथे दिन सोमवार को भी जिले के कई स्थानों पर पाकिस्तानी पीएम और आतंकवाद का पुतला फूंका गया। नाराज लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, पाकिस्तानी पीएम होश में आओ जैसे गगनभेदी नारे भी लगा रहे थे।
विज्ञापन

ऊंज के रोही चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक के नेतृत्व में युवाओं ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। वीर जवान पाकिस्तान के अंदर घुसकर आंतकवादियों का खात्मा करेंगे। इनकाउंटर के समय बीच में आने वाले पत्थरबाजों को भी नहीं बख्शा जाएगा। मौके पर विजय बहादुर सिंह, दिनेश पांडेय, मनबोध, मुरारी तिवारी, श्यामधर वर्मा, अजय तिवारी, मदन सिंह, सुजीत दूबे, अवधेश पाठक, अमित दूबे, संजय मिश्रा आदि रहे। पाली बाजार में युवाओं की ओर से पाकिस्तान की शव यात्रा निकालाकर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला जलाया गया। मौके पर विनय पांडेय, राजू पांडेय, अभिषेक शुक्ला, शिवम दूबे, मंगल पांडेय, वैभव मिश्रा, शलवंता मौर्य, अजय यादव, महेंद्र दूबे, अनवर अली, मुन्ना प्रधान, अंबुज शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन

घोसिया संवाददाता के अनुसार, औराई के बुआजी के इनारा के समीप भाजपा मंडल अध्यक्ष सराजेश सरोज और उपाध्यक्ष विवेक मिश्र के नेतृत्व में पाकिस्तानी पीएम का पुतला जलाया गया। सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की गई। मौके पर सुरेश शुक्ला, राकेश सिंह, प्रदीप बरनवाल, कमलेश, असलम, आमिन शाह, हजरत, नन्हकू, आशीष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलवामा हमले के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से औराई क्षेत्र के महथुआ और अकेलवा गांव में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में जुटे लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर पुतला दहन किया। शहीदों को अश्रुपूर्ण श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए केंद्र सरकार से पाकिस्तान का सबक सिखाने की मांग की। इस मौके पर एबीवीपी के जिला संयोजक धीरज कुमार शुक्ला, नितुल चौबे, अवकाश दूबे, कमल नयन चौबे, अंतिम दूबे, अतुल चौबे आदि रहे। वहिदानगर संवाददाता के अनुसार, कोइरौना बाजार में युवाओं ने कैंडिल जुलूस निकालकर शहीदों को नमन किया। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला जलाया गया। मौके पर वृजेश तिवारी, विवेक मिश्र, प्रवीण मिश्र, राजा यादव, केशव धोबी, महेश पांडेय, सोनू सेठ, अभिषेक कन्नौजिया, अस्मित दूबे, विभाकर, नितिन आदि रहे। मतेथू गांव में सैकड़ो ग्रामीणों ने कैंडिल मार्च निकालने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। मतेथू तिराहे पर अशोक कुमार और बनारसी पाठक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जुलूस निकाला। मौके पर संगम शुक्ल, पंकज पांडेय, सुरेश मिश्रा, पिंटू पाठक, सूरज पांडेय, बाबा दूबे, अली हसन सिदिकी, योगेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed