फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बोर्ड परीक्षा पर एसटीएफ की भी पैनी नजर

बोर्ड परीक्षा पर एसटीएफ की भी पैनी नजर

Sat, 16 Feb 2019 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा पर एसटीएफ की भी पैनी नजर
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षा पर एसटीएफ की भी पैनी नजर है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों से लेकर शिक्षा माफिया तक सभी की निगरानी खी जा रही है। कोई भी गड़बड़ी होने पर महकमे के लोग समझौता भी नहीं कर सकेंगे। हर स्तर पर उनकी लोकेशन को ट्रैस किया जा रहा है। सात फरवरी से शुरू हुई बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिले को तीन जोन और 14 सेक्टर में बांटने के अलावा वित्तविहीन स्कूलों में स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा के दौरान हर केंद्र की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। सभी केंद्राध्यक्ष, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, डीआईओएस के साथ ही शिक्षा विभाग के बाबू और शिक्षा माफियाओं के नंबर एसटीएफ के पास है। वह सभी के लोकेशन पर बराबर नजर रख रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार चौरसिया ने कहा कि बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सरकार गंभीर है। इसलिए जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग की तैयारी के अलावा एसटीएफ भी लगी हुई है। उसके पास मेरे अलावा सभी केंद्राध्यक्ष और बाबुओं के भी नंबर हैं, जिससे कोई भी धांधली भी कर निकलना मुश्किल होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed