फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   न्यायर क कार्य से विरत रहे तहसील के अधिवक्ता

न्यायर क कार्य से विरत रहे तहसील के अधिवक्ता

Wed, 13 Feb 2019 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
न्यायर क कार्य से विरत रहे तहसील के अधिवक्ता

विज्ञापन
भदोही। बार काउंसिल आफ इंडिया के आह्वान पर 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल के मद्देनजर मंगलवार को भदोही तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोतीलाल ने बताया कि बार काउंसिल आफ इंडिया ने भारत सरकार से पांच हजार करोड़ से एडवोकेट वेल्फेयर फंड की स्थापना की मांग की है। इसके अलावा नए वकीलों को वकालत शुरू करने से लेकर पांच वर्ष तक 10 हजार रुपये प्रति महीना भत्ता देने के साथ साथ उनके परिवार की सुरक्षा के लिए सामूहिक बीमा कराने की मांग की है। इन मांगों को पूरा न करने पर विरोध प्रदर्शन किया गया। कहा कि सरकार हमारी सुरक्षा के प्रति संवेदनशील नहीं है। हड़ताल के दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील में कामकाज नहीं किया और नारेबाजी की। इसमें शिवप्रकाश सिंह, पुष्पराज पांडेय, अनुराग पांडेय, महेंद्रनाथ बिंद, कृपाशंकर मिश्र, धर्मेंद्र पांडेय, सियाराम यादव, कृष्णकुमार चतुर्वेदी, पंकज पांडेय, प्रशांत तिवारी, धनंजय पाठक, गंगाराम यादव, शोभनाथ यादव, श्यामनरायण, आनंद श्रीवास्तव, सभाजीत पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed