फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मांगों को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी का धरना

मांगों को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी का धरना

Sat, 09 Feb 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी का धरना
भदोही। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने शुक्रवार को भदोही तहसील प्रांगण में धरना देकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को किसान विरोधी करार दिया। बाद में राज्यपाल को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। सभा में 9 और 10 फरवरी को विभिन्न गांवों में होने वाले किसान गोष्ठी में सम्मिलित होने का भी आह्वान किया गया।
विज्ञापन

किसान नेता इंद्रदेव पाल ने कहा कि सरकार की अदूरदर्शी नीति से किसान हर तरफ से परेशान हैं। छुट्टा पशु किसानों की लहलहाती फसल को नष्ट कर दे रहे हैं, जिसका सरकार संज्ञान तक नहीं ले रही है। अपनी मेहनत की फसल बचाने के लिए किसानों को रात रात भर रतजगा करना पड़ रहा है। सत्ता में बैठे लोग पूंजीपतियों को खुश करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

जगन्नाथ मौर्य ने कहा कि सरकार ने गोशाला बनाने पर लाखो रुपये खर्च कर रही है लेकिन उसका अब तक कोई लाभ नहीं दिखाई पड़ा है। किसानों के खिलाफ उल्टा मुकदमा और जुर्माना करने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि फसल नष्ट करने वाले पशु मालिकों को दंडित करने, अनुपयोगी पशुओं को को सरकार स्वयं खरीदे, पशुओ द्वारा नष्ट की गई फसल का मुआवजा मिले, पशुओं के हमले में मारे गए लोगों के आश्रितों को आर्थिक मदद करने आदि की मांग की गई है। धरने में रामचंद्र पटेल, कैलाश नाथ बिंद, ज्ञानप्रकाश, मुरलीधर पाल, ह्रदयलाल, धर्मराज, राजेश गौतम, बेचू बिंद, डा.भान सिंह मौर्य, परदेसी राम, अशोक गौतम,अमृतलाल मौर्य, चंद्रेश त्रिपाठी, मान सिंह मौर्य, प्रेमबहादुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed