फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   भेड़पालक को सपा और पाल विकास समिति ने दी मदद

भेड़पालक को सपा और पाल विकास समिति ने दी मदद

Sun, 03 Feb 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
भेड़पालक को सपा और पाल विकास समिति ने दी मदद

विज्ञापन
ज्ञानपुर। 140 भेड़ों की मौत के बाद बेटी की शादी के लिए परेशान भेड़पालक झल्लर पाल की मदद के लिए लोग आगे आने लगे हैं। रविवार को समाजवादी पार्टी ने 50 हजार तो पाल विकास समिति ने 17 हजार रुपये की मदद दी। दूसरी ओर सत्तापक्ष की तरफ से किसी के नहीं आने से ग्रामीणों में नाराजगी है।

30 जनवरी की रात में कुत्तों के हमले से लखनों निवासी झल्लर पाल की 140 भेड़ों की मौत हो गई थी। आर्थिक रूप से कमजोर झल्लर पाल भेड़ों को बेचकर आठ फरवरी को बेटी की शादी करने वाले थे, लेकिन सप्ताह भर पहले हुई घटना से पूरा परिवार टूट गया है। प्रशासनिक मदद मिलने में समय लगेगा, जबकि पशुपालक को तत्काल मदद की जरूरत है। रविवार को पाल विकास समिति के अध्यक्ष आरएन पाल और प्रबंधक तेज बहादुर पाल के नेतृत्व में पीड़ित झल्लर पाल की बेटी की शादी के लिए 17 हजार की सहायता दी गई। इस मौके पर बीएल पाल, तेज बहादूर पाल, हरिओंम पाल, प्रेमचंद्र पाल, प्रेम प्रकाश पाल, ओमप्रकाश पाल, बेचू लाल पाल, अरबिंद पाल, राजीव कुमार पाल, कृपाशंकर पाल, विनय कुमार पाल, दयाशंकर पाल, राम सजीवन पाल, त्रिवेणी पाल, राजकुमार पाल, सुशील पाल मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी की ओर से भी रविवार को लखनो गांव निवासी झल्लर पाल को आर्थिक सहायता के लिए 50 हजार दिया गया। जिला महासचिव ओमप्रकाश यादव ने कहा कि भेड़ों से ही झल्लर पाल के परिवार का जीविकोपार्जन होता था। इस मौके पर पूर्व विधायक मधुबाला पासी, जाहिद बेग, प्रदीप यादव, विकास यादव, रामयज्ञ पाल, बच्चन पाल, काशीनाथ, जयशंकर पाल,धर्मेंद्र मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed