फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   यांत्रिक स्टोर में लोहे की खिड़की देख भड़के डीआरएम

यांत्रिक स्टोर में लोहे की खिड़की देख भड़के डीआरएम

Fri, 18 Jan 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
यांत्रिक स्टोर में लोहे की खिड़की देख भड़के डीआरएम

विज्ञापन
औराई। वाराणसी-प्रयागराज रेल रूट पर हुए विद्युतीकरण कार्य का बृहस्पतिवार को डीआरएम एसके झा और सेफ्टी कमिश्नर एक जैन ने निरीक्षण किया। माधोसिंह स्टेशन पर सैलून से उतरकर निरीक्षण करने पहुंचे डीआरएम यांत्रिक स्टोर में लोहे की खिड़कियां लगी देखकर भड़क गए और कहा कि इन्हें तुरंत बदलवाएं। इसके बाद उन्होंने एसएसपी पावर स्टेशन का भी निरीक्षण किया।
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-प्रयागराज सिटी रेल रूट पर विद्युतीकरण का कार्य अंतिम चरण में होने द्बद्भ अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण कर शीघ्र ही विद्युत चालित ट्रेनों के चलने का संकेत दिया। विशेष सैलून से झूंसी, हंडिया, ज्ञानपुररोड रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए माधोसिंह पहुंचने पर डीआरएम सीधे नवनिर्मित यांत्रिक स्टोर पहुंचे। वहां मानक के विपरीत लगी लोहे की खिड़कियों को देखकर अधिकारियों का पारा चढ़ गया। उन्होंने मातहतों को तत्काल उन्हें बदलवाने का निर्देश दिया( निरीक्षण के बाद सैलून में बैठकर माधोसिंह स्टेशन के कुछ दूर आगे बने एसएसपी (पावर स्टेशन) पहुंच कर उपकरणों की जांच कर वाराणसी की ओर रवाना हो गए। इस दौरान साथ में चल रहे रेल कर्मचारियों में गहमागहमी का माहौल रहा। देर शाम इलेक्ट्रिक इंजन लगे सैलून से अधिकारियों का काफिला इलाहाबाद लौट गया। उधर विद्युतीकरण कार्य में लगी कार्यदायी संस्था केपीटीएल ने काम पूर्ण होने और ओएचई तार में विद्युत करेेंट जोड़ देने से हाईवोल्टेज का करेंट दौड़ने लगा है। निरीक्षण के समय चीफ इलेक्ट्रिक इंजीनियर बी राव, सीपीएम एसके श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


यात्री सुविधाओं को लेकर गंभीर नहीं दिखे अधिकारी
गोपीगंज। वाराणसी-इलाहाबाद सिटी रेलखंड पर बृहस्पतिवार को मंडल स्तरीय अधिकारियों ने औचक निरीक्षण कर विभागीय कर्मचारियों में खलबली मचा दी, लेकिन यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर गंभीरता नहीं दिखी। स्वयं जिस स्टेशन को मुख्य टारगेट मानकर निरीक्षण किया गया, वहां पर भी अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। जबकि लाखों रुपये आय देने वाले गोपीगंज नगर के मध्य स्थित ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर भी टूटी पड़ीं पेयजल की टोटियां, खराब पड़े हैंडपंप, जर्जर होकर जानलेवा बन रहे पोल, खराब पड़े जनरेटर, बिखरे पड़े यात्री शीट और जंगीगंज, अहिमनपुर, कटका जैसे सी श्रेणी के स्टेशनों पर समस्याएं खुद बयां करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed