{"_id":"5c339763bdec2256e821f3d2","slug":"151546884963-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी के मरीज ढूढ़ने के लिए घर-घर जाएगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी के मरीज ढूढ़ने के लिए घर-घर जाएगी टीम
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम में टीबी रोगी खोज अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग के कर्मी गांव-गांव टीबी के मरीज ढूंढ़ने के लिए जाएंगे। तीसरे चरण में एक लाख 70 हजार की आबादी में मरीजों को चिह्नित कर जांच के लिए बलगम लिया जाएगा। दूसरे चरण में 1378 मरीजों के बलगम की जांच की गई थी, जिसमें 57 पाजिटिव मिले थे।
सोमवार को सीएमओ कार्यालय पर प्रभारी सीएमओ डॉ. एसएन सहाय ने कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि टीबी रोगी खोज अभियान के लिए 58 टीमों गठित की गई हैं। आठ सेक्टर प्रभारी और 14 सुपरवाइजर इसके लिए नामित हैं। बताया कि आबादी की 10 फीसदी यानि एक लाख 70 हजार में मरीजों को चिह्नित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कालीन परिक्षेत्र भदोही, नई बाजार, घोसिया, खमरिया और गोपीगंज में ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाएगा। कहा कि विश्व में मिलने वाले टीवी रोगियों में 27 फीसदी भारत के होते हैं। 2025 तक डीघ और औराई ब्लॉक को टीवी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। दूसरे चरण में 1378 लोगों के बलगम की जांच की गई थी, जिसमें 57 लोग टीबी रोगी मिले थे।