{"_id":"5c1a8ff2bdec2256d8787c83","slug":"151545244658-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल प्रतियोगिता का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औराई। केशव प्रसाद मिश्र महिला महाविद्यालय में आयोजित नवम क्रीड़ा समारोह का बुधवार को भव्य रंगारंग कार्यक्रम के बीच समापन हो गया। समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली आरुषि सिंह को चैंपियन ट्रॉफी से नवाजा गया।
खेल समारोह के अंतिम दिन प्राचार्य आकांक्षा तृपाठी की देखरेख में खेल शुरू हुआ। इस दौरान 100 मीटर बाधा दौड़ में आरुषि सिंह प्रथम, स्वाति दूबे द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में आरुषि सिंह प्रथम, वंदना देवी द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में आरुषि सिंह प्रथम, वंदना द्वितीय, तृकूद में आरुषि सिंह प्रथम, स्वाति दूबे द्वितीय, ऊंची कूद में गौरी शुक्ला प्रथम और सुनीता मौर्य द्वितीय स्थान पर रहीं। महाविद्यालय की महाविजेता आरुषि सिंह को चैंपियन ट्रॉफी से नवाजा गया। शेष विजेताओं को भी सील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. अनीता मट्टू, डॉ. आराधना वर्मा, डॉ. अनुज कुमार सिंह, डॉ. दयाशंकर यादव, डॉ. रीना सिंह, डॉ. जय कुमार, डॉ. निसा मिश्रा, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. शुचिता वर्मा, डॉ. राजकुमारी, डॉ. प्रज्ञा वर्मा सहित क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक उपस्थित थे।