{"_id":"5bd8a780bdec2269b84637f0","slug":"151540925312-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से कराहता रहा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से कराहता रहा शहर
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। नगर के मुख्य दो रेलवे क्रॉसिंगों पर दिन में कई बार लगने वाले भीषण जाम का असर शहर की यातायात व्यवस्था पर पड़ने लगा है। मंगलवार को रेलवे क्रॉसिंगों पर ट्रेन पास होने के इंतजार में यातायात के ठहराव चलते डेढ़ घंटे से अधिक समय तक लोग भीषण जाम में जकड़े रहे। इसके बाद भी रुक-रुक कर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। इससे यात्री और चालक झेल गए। खास बात यह कि ऐसी स्थिति लगभग हर रोज की कहानी बन गई है। नगरवासियों को जाम के झाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। इसके लिए कुछ प्रशासनिक समस्या जिम्मेदार है तो काफी हद तक वाहन स्वामी स्वयं। मंगलवार को स्टेशन रोड, लिप्पन तिराहे, भदोही गर्ल्स कॉलेज के अलावा आनंद नगर रेलवे फाटक पर घंटों जाम की समस्या से लोग जूझते रहे। रेलवे फाटक दोपहर 12.30 बजे खुलने के बाद डेढ़ घंटे तक वाहन रेंगते रहे। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह यह थी कि कोई भी वाहन स्वामी अपनी लेन में नहीं था। यातायात पुलिस के अभाव में जाम की समस्या नए मार्गों पर भी बढ़ती जा रही है। नगर में कुछ चौराहों पर सिपाहियों की तैनाती की गई है, लेकिन वे प्राय: या तो वहां मौजूद नहीं रहते अथवा जाम होने पर मूकदर्शक बने रहते हैं। दूसरी समस्या रेलवे फाटक की है, जहां जाम से मुक्ति के लिए बनाए जा रहे रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण डेढ़ साल से ठप पड़ा है। अब तो यह कहा जा रहा है कि ब्रिज से पहले स्थिति बेहतर थी। खाली पिलर बनाकर छोड़ देने से स्थिति और विषम हो गई है। दोपहर 12 बजे से आधे घंटे तक आनंद नगर रेलवे फाटक बंद था। आधे घंटे में फाटक के दोनों ओर वाहनों का रेला लग गया। अक्सर फाटक खुलने पर वाहन स्वामी बेतरतीब ढंग से लेन तोड़ कर टूट पड़ते हैं। फलस्वरूप मंगलवार को लोग लगभग डेढ़ घंटे तक परेशान रहे। जाम के चलते वाहनों के धुएं से आसपास के दुकानदार परेशान होते रहे। उधर ढाई बजे स्टेशन रोड पर गर्ल्स स्कूल के सामने जाम से लोग कराह उठे। जो लोग जाम में फंस रहे थे वे चाह कर भी नहीं निकल पा रहे थे। जाम से चार पहिया, दुपहिया वाहन रेंगते रहे। लगभग एक घंटे तक जाम रहा। लिप्पन तिराहे पर भी रुक-रुक कर जाम लगता रहा। दुकानकारों ने कहा कि यहां सिपाही की तैनाती नहीं होने से लोग मनमाने ढंग से इधर उधर घुसते रहे, जिससे लोगों को भारी दुश्वारी हुई। अमीन शाह ने कहा कि कहीं न कहीं से वाहन स्वामी ही अधिक जिम्मेदार हैं। कुछ लोगों की जल्दबाजी से बाकी लोग भी परेशान होते हैं।
विज्ञापन