फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   आदिशिल्पी की आराधना

आदिशिल्पी की आराधना

Tue, 18 Sep 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
आदिशिल्पी की आराधना
ज्ञानपुर। आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा सोमवार को जिले में धूमधाम से हुई। कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर जगत की शिल्प रचना करने वाले देवता की उपासना की गई। कल-कारखानों में पूजन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन के बाद कॉलेज की छात्रा सुमन और साथियों के स्वर में गायी गई विश्वकर्मा आरती से हुई। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पकार और वास्तुशास्त्र के देवता बताते हुए उनसे जुड़ी पौराणिक कथाएं बताईं। डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के सामाजिक, आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए शिल्पज्ञान आवश्यक होता है। भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता हैं। उनकी कृपा से ही उत्पादन वृद्धि, राष्ट्रीय समृद्धि और राष्ट्रीय हित की कल्पना की जा सकती है। डॉ. नवीन कुमार ने कहा कि हमें भी रचनात्मक और मौलिक कार्यों को महत्व देते हुए समाज हित में सहायक होना चाहिए। संचालन कर रहीं डॉ. कामिनी वर्मा ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए आयुध, चक्र, त्रिशूल, वज्र और यमराज के कालदंड भगवान विश्वकर्मा की कृपा से ही तैयार किए गए। इस मौके पर स्टॉफ क्लब के सचिव डॉ. घनश्याम मिश्र, सत्यप्रकाश मिश्र ने भी विचार रखे। इस मौके पर डॉ. अवधेश सिंह यादव, श्रीप्रकाश मिश्र, डॉ. विनय मिश्र, डॉ. अभिमन्यु, डॉ. अमित गोयल, डॉ. रमाकांत, डॉ. बृजेश शर्मा, रामलखन, रामबदन, राजकुमार मालवीय, डॉ. अविनाश, डॉ. चंद्रभान यादव आदि मौजूद रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर में आयोजित विश्वकर्मा पूजन में वित्त एवं लेखाधिकारी सत्य प्रकाश यादव ने बच्चों से कहा कि आप में से ही कोई इंजीनियर, कोई डॉक्टर और कोई आर्किटेक्ट बनेगा। ये गुण भगवान विश्वकर्मा की कृपा से ही परिलक्षित होते हैं। इस मौके पर अखिलेश कुमार, विमल कुमार, विश्वप्रकाश सिंह, काशीनाथ मौर्य, सुरेंद्र प्रकाश मौर्य, प्रदीप, रंजना, रतनलाल आदि मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय चक हरिवंश पसियान खुर्द के परिसर में भी विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। एसएमसी अध्यक्ष निर्मला देवी, सरोज कुमारी, मो. गुफरान, राम दयाल गुप्ता, छाया मौर्या, मीरा बिंद आदि मौजूद रहे। गोपीगंज नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कलकारखानों, निजी प्रतिष्ठान, विद्युत उपकेंद्र सहित औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्रों में समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सुंदरकांड के सस्वर पाठ के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। गोपीगंज नगर के गिराई स्थित विद्युत उपकेंद्र पर जेई मनोज कुमार ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन अर्चन किया। इस दौरान आचार्य रमेश नाथ पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन करवाया। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें देर रात तक लोग प्रसाद ग्रहण करते रहे। इस मौके पर प्रमुख रूप से विद्युत एसडीओ केके गुप्ता, विनोद शुक्ला, कमलेश सिंह, विश्राम बिंद, महीप सिंह, घूरे पाल, कल्लू मौर्या, लक्ष्मी कांत पांडेय, सत्यम, चंदन सिंह, भोनू, राजा राम, समेत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। आईटीआई कठौता में आयोजित समारोह में आदिशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई 7 प्रबंधक संतोष कुमार सिंह ने पूजन अर्चन कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आरती उतारी। इस दौरान हवन-पूजन में आहुति दी गई। इस दौरान सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। समापन प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे देर शाम तक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। विश्वकर्मा पूजन में वंश नारायण सिंह ,राकेश कुमार, यादवेंद्र, बेचू लाल, अंशुमान ठाकुर, वैभव सिंह, कमलेश, संतोष यादव, कन्हैया यादव, सुजीत कुमार, अजय कुमार, रविंद्र कुमार सिंह, पूर्व प्रधान, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। जंगीगंज:बाजार में आकर्षक सजावट के साथ विश्वकर्मा पूजन का कार्यक्रम भजन पूजन के साथ मनाया गया। गणेश गुप्ता, रामकरण विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा, हजरत अली के प्रतिष्ठान पर धूमधाम से के साथ विश्वकर्मा पूजा संपन्न हुआ। लोगों में प्रसाद वितरण किया गया। लालानगर: गोपीगंज नगर के गिराई स्थित विद्युत उपकेंद्र पर गोपीगंज के विद्युत जेई मनोज कुमार ने भगवान विश्वकर्मा का श्रद्धापूर्वक पूजन अर्चन किया। इस दौरान आचार्य रमेश नाथ पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन-अर्चन को संपन्न करवाया। साथ ही भंडारे का भी आयोजन रखा गया, जिसमें देर रात तक लोग प्रसाद ग्रहण करते रहे। इस मौके पर प्रमुख रूप से विद्युत एसडीओ केके गुप्ता, विनोद शुक्ला, कमलेश सिंह, विश्राम बिंद, महीप सिंह, घूरे पाल, कल्लू मौर्या, लक्ष्मी कांत पांडेय, सत्यम, चंदन सिंह, भोनू, राजा राम, समेत विद्युत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। घोसिया: औराई, घोसिया, माधोसिंह, महराजगंज, उगापुर, भवानीपुर, सहसेपुर, पियरोपुर, कुरौना, पीपरगांव आदि इलाकों में धूमधाम से विश्वकर्मा पूजन मनाया गया। इस दौरान कीर्तन-भजन भी हुआ। घोसिया में धनु दादा की दुकान पर आयोजित कार्यक्रम में लोलक सरोज, लल्लेराज, बबलू, पिंटू पांडेय, रामेश्वर त्रिपाठी, सुशील पांडेय आदि मौजूद रहे। सुरियावां: नगर में पावर हाउस, वेल्डिंग वर्क्स, गैरेज, प्रतिष्ठान आदि स्थानों पर विश्वकर्मा पूजन धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed