{"_id":"5a283c5b4f1c1b78548c1889","slug":"151512586331-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएं महिलाएं
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएं महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहिदानगर (भदोही)।
कोइरौना के केवटाही मनोहरपुर गांव स्थित एडी पब्लिक स्कूल में बुधवार को नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के साथ ही हिंसा न सहने के लिए प्रेरित किया गया। हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने के लिए कहा गया।
मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक प्रेम प्रकाश ने दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को घरेलू हिंसा के खिलाफ खुलकर आवाज बुलंद करनी चाहिए। बताया कि किसी महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौज, घर से बाहर न जाने देना, बच्चा पैदा न होने पर तंज कसना, दहेज संग अन्य वस्तुओं का मांगना, पति की ओर से जबरदस्ती यौन संबंध स्थापित करना घरेलू हिंसा में आता है। सरकार ने महिलाओं के साथ घट रही ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए घरेलू महिला संरक्षण अधिनियम 2005 बनाया है। यह कानून देश की सभी धर्म जातियों की महिला को सुरक्षा देता है। जरूरत है सिर्फ महिलाओं को आगे आकर न्याय के आवाज उठानेे की। उन्होंने कहा कि बालिकाएं समाज का सम्मान हैं। छात्राओं को सोशल मीडिया का सोच-समझकर उपयोग करना चाहिए। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने छात्राओं का आह्वान किया कि अन्याय के खिलाफ तत्परता से लड़ाई लड़नी चाहिए। उन्होंने महिला पावर लाईन 1090 की जानकारी दी तथा अनचाही कॉल्स से दूर रहने की सलाह दी। इस मौके पर सीओ ज्ञानपुर रामकरन, थाना प्रभारी वीके सिंह, चौकी प्रभारी विनोद तिवारी, जीएल सिंह, स्कूल प्रबंधक श्यामबहादुर वर्मा, प्रधानाचार्य सुभाषचंद्र बिंद, निदेशक रमेश पाल, अशोक कुमार, शमशेर बहादुर, रामचंद्र, रामकृष्ण पांडेय, पंचूलाल आदि मौजूद रहे।