फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ओपीडी में 892 और इमरजेंसी में 60 मरीज भर्ती

ओपीडी में 892 और इमरजेंसी में 60 मरीज भर्ती

Wed, 23 Aug 2017 01:03 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
ओपीडी में 892 और इमरजेंसी में 60 मरीज भर्ती
ओपीडी में 892 और इमरजेंसी में 60 मरीज भर्ती
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

दोहरे मौसम का असर अस्पतालों में देखने को मिल रहा है। वायरल फीवर और डायरिया के मरीजों की जिला अस्पताल में भीड़ पहुंच रही है। मंगलवार को ओपीडी में 892 लोगों ने उपचार कराया तो इमरजेंसी में 60 मरीज भर्ती हुए। सभी उपचार कराने के बाद अपने घर गए।

करीब एक पखवारे से बारिश न होने से दिन में उमस और गर्मी से जहां लोग बेहाल हैं, वहीं रात में ठंडी हवा चलने के साथ ही ओस पड़ने लगी है। इससे दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड होने से लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। अस्पतालों में डायरिया और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को डायरिया की पीड़ित सुनीता निवासी घाटमपुर, फूलपत्ती निवासी जगापुर, रमाशंकर, प्रतिमा और सीता चकबसूही, किरन परशुरामपुर, शकुंतला समेत 60 लोगों ने इमरजेंसी में उपचार कराया। जिला अस्पताल के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो मंगलवार को ओपीडी में 892 और इमरजेंसी में 60 मरीज आए। जिला अस्पताल के अलावा, सीएचसी, पीएचसी और निजी अस्पतालों के आंकड़ों को देखा जाए तो यह आंकड़ा हजारों में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed