फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   जीएसटी के विरोध में आंदोलन के लिए ताकत झोंकी (दो खबरें)

जीएसटी के विरोध में आंदोलन के लिए ताकत झोंकी (दो खबरें)

Tue, 18 Jul 2017 01:02 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी के विरोध में आंदोलन के लिए ताकत झोंकी (दो खबरें)
भदोही। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के विरोध में बुधवार को कालीन मजदूरों, शिल्पियों, बुनकरों की प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने के लिए अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ (एकमा) प्रतिनिधियों ने एड़ी चोटी एक कर दी है। इसमे आम कालीन निर्माताओं का सहयोग मिलने के साथ साथ उद्योग से जुड़े अन्य संगठनों का भी सहयोग मिल रहा है। सोमवार को कालीन भवन में एकमा की कार्यकारिणी की बैठक में तय किया गया कि मंगलवार को जनसंपर्क कर लोगों से आंदोलन में सहयोग मांगेंगे।
विज्ञापन

कार्यकारिणी की बैठक में पूर्व एकमाध्यक्ष रवि पाटोदिया ने कहा कि केंद्र सरकार असंगठित मजदूरों को संगठित मजदूरों के समकक्ष खड़ा कर देना चाहती है। इससे उद्योग एकदम से मर जाएगा। यदि सरकार सकारात्मक पहल नहीं करती है तो लाखो गरीबों की रोजी रोटी छिनेगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए गुलाम सर्फुद्दीन अंसारी ने कहा कि सोमवार को एकमा पदाधिकारी व्यापक रूप से जनसंपर्क कर लोगों से सहभागिता की अपील करेंगे। बैठक में खमरिया, घो सिया, माधोसिंह, गोपीगंज, नईबाजार, सुरियावां, ज्ञानपुर आदि में जनसंपर्क के लिए अलग अलग प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में पुर्व अध्यक्ष हाजी शौकत अली, पूर्व मानद सचिव अरशद वजीरी, हाजी जलील अंसारी, हाजी अब्दुल हादी, रजा खां, एचएन मौर्य, सुजीत जायसवाल, विमल बरनवाल, मकसूद अंसारी, हसीब अहसन, आरिफ अंसारी, शाहिद अली आदि मौजूद रहे। इसी की बैठक जब चल रही थी तो सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी पहुंचे और आंदोलन में सहयोग देने की बात कही।
विज्ञापन

उधर आंदोलन के प्रति बाजार में जनजागरण दिखाई पड़ने लगा है। विभिन्न चौराहों, प्रमुख मार्गों, प्रतिष्ठानों के बाहर जीएसटी विरोधी बैनर लग गए हैं। इसकी चर्चा भी जोर पकड़ चुकी है। पूर्व विधायक जाहिद बेग पहले ही अपना समर्थन दे चुके हैं। आज भदोही उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राशिद बेग ने भी विज्ञप्ति जारी कर अपना समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed