फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   15127 KV and 12355 Archana Express will remain cancelled today

Bhadohi News: आज रद्द रहेगी 15127 केवी और 12355 अर्चना एक्सप्रेस

Tue, 14 Jan 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
15127 KV and 12355 Archana Express will remain cancelled today
भदोही। शीतलहर और ठंड के चलते भदोही-जंघई रेल मार्ग पर प्रभावित ट्रेनों का परिचालन अभी भी जारी है। सोमवार को जहां 15119 बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस रद रही। वहीं मंगलवार की 15127 बनारस-नई दिल्ली केवी एक्सप्रेस और 12355 पटना-जम्मू तवि अर्चना एक्सप्रेस को रद कर दिया गया। ट्रेनों के प्रभावित होने तथा अचानक रद कर दिए जाने से रेलयात्रियों को भारी कष्ट झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रूट पर ट्रेनों का परिचालन दिसंबर माह से ही प्रभावित है। ट्रेनें विलंब से चलने के साथ साथ प्रतिदिन कोई न कोई ट्रेन रद करनी पड़ रही है। इसी तरह सोमवार को 15119 बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस रद रही। विलंब से चल रही ट्रेनों में 15128 नई दिल्ली-बनारस केवी एक्सप्रेस 3.20 घंटे, 11107 ग्वालियर-बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रसे 2.10 घंटे, 1501 एलटीटी-गोखरपुर काशी एक्सप्रेस सवा 2 घंटे, 11071 एलटीटी-बलिया कामायनी एक्सप्रेस 1.45 घंटे तथा 13006 अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल एक्सप्रेस सवा घंटे देरी से भदोही स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed