फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   15127 Banaras-New Delhi KV Express will be canceled today

Bhadohi News: आज रद्द रहेगी 15127 बनारस-नई दिल्ली केवी एक्सप्रेस

Fri, 10 Jan 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
15127 Banaras-New Delhi KV Express will be canceled today

विज्ञापन

भदोही। भदोही-जंघई रेल मार्ग पर ठंड और शीतलहर के चलते बृहस्पतिवार को 11107 ग्वालियर-बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस साढ़े 7 घंटे देरी से भदोही स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा बृहस्पतिवार को बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस जहां रद्द रही वहीं शुक्रवार की बनारस-नई दिल्ली केवी एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया है।

भदोही-जंघई रेल मार्ग पर कोहरे के चलते दूसरी कई ट्रेनें कई कई घंटे विलंब से चल रही है। स्टेशन अधीक्षक बीबी मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को बनारस-ग्वालियर 11108 बुंदेलखंड एक्सप्रेस को 4.35 घंटे विलंब से रिशिड्यूल करना पड़ा। जो अपने निर्धारित समय से साढ़े चार घंटे देर से भदोही आएगी। इसके दुर्ग-छपरा 15160 सारनाथ एक्सप्रेस 4 घंटे, एलटीटी-गोरखपुर 15017 काशी एक्सप्रेस पौने चार घंटे, 11071 एलटीटी-बलिया कामायनी एक्सप्रेस 3 घंटे तथा अमृतसर-हावड़ा 13006 पंजाब मेल सवा दो घंटे देरी से चल रही थी। ट्रेनों के प्रभावित होने से रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। जिन्हें यात्रा करना जरूरी है वे हर घंटे ट्रेन के आगमन प्रस्थान की जानकारी स्टेशन से ले रहे हैं। इतना ही नहीं शीतलहर में जिन्हें यात्रा नहीं करनी है वे अपने कंफर्म टिकट भी वापस कर दे रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed