{"_id":"5caa442cbdec2214031bcf84","slug":"141554662444-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 बड़े बिजली बकाएदारों को आरसी भेजने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 बड़े बिजली बकाएदारों को आरसी भेजने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बिजली बकाएदारों पर शिकंजा कसने के लिए विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर ली गई है। अगले हफ्ते 400 बिजली के बड़े बकाएदारों को आरसी भेजने की तैयारी की गई है। इसके पूर्व पिछले महीने विभाग ने 500 बकाएदारों के खिलाफ आरसी भेज चुका है। वहीं पिछले छह दिनों में विभाग ने 60 बकाएदारों का बिजली कनेक्टशन काटा है।
सरचार्ज माफी योजना के बावजूद बिजली का बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को विभाग किसी कीमत पर छोड़ने के इरादें में नहीं है। ऐसे बड़े बकाएदारों के खिलाफ एक महीने पूर्व 500 बकाएदारों के खिलाफ विभाग ने आरसी भेजा था। अगले हफ्ते 400 अन्य बकाएदारों को आरसी भेेजने के लिए उनके नाम की सूची तैयार कर ली गई है। इसके अतिरिक्त लगभग 30 हजार अन्य बकाएदारों की भी सूची तैयार की जा रही है। वहीं छह दिनों मेें 60 बकाएदारों का विभाग की ओर से कनेक्शन काटा चुका है। एक्सईएन अमर सिंह ने बताया की जिलेे में कुुल 90 हजार उपभोक्ता हैं। जिसमें से इस समय 58 हजार उपभोक्ताओं पर लगभग 250 करोड़ का भारी-भरकम बिजली बिल बकाया है। जिन्हें क्रमवार नोटिस भेजने के बाद आरसी भेजने का काम किया जा रहा है। नोटिस पहुंचने बाद 15 दिन में बकाया जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ आरसी निकाली जा रही है।