फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   दारोगा बनने का सपना किया पूरा

दारोगा बनने का सपना किया पूरा

Sun, 03 Mar 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
दारोगा बनने का सपना किया पूरा

विज्ञापन
भदोही। जनपद के ज्ञानपुर तहसील के गणेशरायपुर (पाली) के अमरदीप तिवारी के दारोगा बनने का सपना पूरा हो गया है। इसी के साथ उन्होंने अपने पिता रामज्ञान तिवारी की दिली इच्छा भी पूरी कर दी है। बृहस्पतिवार को देर रात्रि आए दारोगा भर्ती परीक्षा परिणाम में अमरदीप ने धमाकेदार अंदाज में प्रदेश में दूसरी रैंक हासिल की है। इसके चलते उनका पूरा गांव गौरान्वित महसूस कर रहा है।
अमरदीप हलांकि मूलत: पाली के निवासी है लेकिन उनके पिता के आईटीआई रायबरेली में तैनाती के चलते प्रारंभिक पढ़ाई रायबरेली में हुई। बारवहीं के बाद आगे की शिक्षा के लिए वे नई दिल्ली चले गए जहां रामजस कालेज से उन्होंने बीएससी (ऑनर्स) किया। अमरदीप बताते हैं कि दसवीं में उनके पिता ने पुलिस में भर्ती होने की इच्छी जताई थी। उसी दिन उन्होंने तय कर लिया था कि पिता की इच्छा को पूरा करेंगे।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे अमरदीप के बड़े भाई कुलदीप तिवारी ने बताया कि छोटे भाई ने दिसंबर 2017 में लखनऊ में यूपीएसआई की लिखित परीक्षा दी थी। इसके बाद जुलाई में 2018 में फतेहपुर में शारीरिक परीक्षा में शामिल हुए थे। अमरदीप ने बताया कि बड़े भाई ने ही शुक्रवार को फोन कर परिणाम की जानकारी दी। इतना ही नहीं परिणाम में अमरदीप ने द्वितीय रैंक हासिल कर भदोही का गौरव बढ़ाया है। घर में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed