फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   स्वर्णकार समाज ने मनाई नरहरि दास की जयंती

स्वर्णकार समाज ने मनाई नरहरि दास की जयंती

Tue, 19 Feb 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
स्वर्णकार समाज ने मनाई नरहरि दास की जयंती
गोपीगंज। नगर के मिर्जापुर रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में माघी पूर्णिमा के पावन पर्व पर संत शिरोमणि नरहरि दास की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। समारोह में बड़ी संख्या में जुटे समाज के लोगों ने संत के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को आत्मसात करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामरक्षा सेठ ने कहा कि रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास के गुरु संत नरहरि दास ने समाज को एक नई दिशा देने का काम किया था। संत ने न केवल एक नई दिशा दी बल्कि स्वर्णकार समाज की एक अलग पहचान भी बनाई। कहा कि संत नरहरि दास अमूल्य पारसमणि थे, जो राम बोला रूपी लोहे को स्पष्ट कर स्वर्ण बना दिया। यदि तुलसीदास भारतीय संस्कृति रूपी मंदिर में प्रतिष्ठित देव हैं, तो नरहरि उस मंदिर की नींव हैं। समाज के लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। बताया कि इतिहास व वर्तमान को लेकर चलने वाले समाज को सदियां याद रखती हैं। संरक्षक बृजलाल सेठ ने कहा कि समाज में एक से बढ़कर एक विभूतियां हैं। अफसोस यह है कि आज की पीढ़ी उन्हें भूलती जा रही हैं। इस मौके पर विष्णु सेठ, गुल सेठ, कन्हैयालाल , बनारसी सेठ , मुन्नू सेठ, जोगेश सेठ, वतन सेठ, प्रेमचंद, रविंद्र सोनी, अंकित सेठ, पप्पू सेठ, रवि, टमटम सेठ, ओमप्रकाश सेठ, चंदन सेठ आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सभासद अरुण सोनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed