फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   माकपा ने निकाला जुलूस

माकपा ने निकाला जुलूस

Wed, 06 Feb 2019 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
माकपा ने निकाला जुलूस

विज्ञापन

भदोही। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी राज्य कमेटी के आह्वान पर खेतों की सुरक्षा की मांग को लेकर मंगलवार को पांच दिवसीय आंदोलन का शुभारंभ हुआ। पहले दिन मोढ़ से दुर्गागंज तक जुलूस निकाल कर खेतिहरों को भाजपा सरकार के किसान विरोधी नीतियों से अवगत कराया। इस दौरान लोगों को बताया गया कि सरकार पशुओं से किसानो की फसलों को संरक्षित नहीं करना चाहती ना ही किसानों के नुकसान को लेकर गंभीर है। यदि हम लोग इसके विरोध में खड़े नहीं हुए तो भविष्य में और समस्याएं पैदा होंगी।

जिला सचिव जगन्नाथ मौर्य ने कहा कि छुट्टा पशु खेत में लहलहाते फसल नष्ट कर दे रहे हैं। किसान रातभर जाग कर खेतों की पहरेदारी कर रहे हैं। सत्ता में बैठे लोग पूंजीपतियों को खुश करने में लगे हैं। सरकार खरीद बिक्री पर रोक के बजाय पशु छोड़ने वाले किसान पर ही मुकदमा व जुरमाना करने की धमकी दे रही है। बताया कि 6 फरवरी को भी जुलूस निकाला जाएगा। 8 फरवरी को भदोही तहसील में धरना देकर समर्थन जुटाएंगे। तथा 9 व 10 फरवरी को गांवों में गोष्ठी की जाएगी। जिला मंत्री ज्ञानप्रकाश ने किसानो को 8 सूत्री मांग पत्र से अवगत कराते समर्थन मांगा। जुलूस में किसान नेता इंद्रदेव पाल, रामचंद्र पटेल, कैलाश नाथ बिंद, ह्रदयलाल, धर्मराज, राजेश गौतम, बेचू बिंद, डा.भान सिंह मौर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed