फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बोर्ड परीक्षा: 139 कॉलेजों ने नहीं दी कक्ष निरीक्षकों की सूची

बोर्ड परीक्षा: 139 कॉलेजों ने नहीं दी कक्ष निरीक्षकों की सूची

Fri, 04 Jan 2019 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा: 139 कॉलेजों ने नहीं दी कक्ष निरीक्षकों की सूची

विज्ञापन

ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए अब एक माह का समय शेष बचा है। परीक्षा को पारदर्शी ढंग से कराने के लिए महकमा केंद्र निर्धारण के बाद अब कक्ष निरीक्षकों की सूची तय करने के साथ ही केंद्रों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में लग गया है। प्रबंधकों की ओर से कक्ष निरीक्षकों की सूची देने में आनाकानी की जा रही है। 189 में से अब तक 139 माध्यमिक और इंटरमीडिएट कॉलेजों ने कक्ष निरीक्षकों की सूची उपलब्ध नहीं कराई है। इसको लेकर डीआईओएस ने नाराजगी जताई। एक सप्ताह के अंदर कक्ष निरीक्षकों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
आठ फरवरी से शुरू होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की तैयारी तो वैसे तीन-चार माह पूर्व से ही चल रही है, लेकिन अब विभाग तैयारी को मूर्त रूप देने में जुट गया है। 62 हजार परीक्षार्थियों के लिए 96 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जो पिछले साल से करीब 24 अधिक है। इस साल जीआईसी समेत कई विद्यालयों ने संसाधन के मद्देनजर छात्र संख्या को सीमित कर दिया। इसी तरह छात्राओं के लिए नजदीक केंद्र बनाने से केंद्रो की संख्या बढ़ गई है। 40 परीक्षार्थी पर एक कक्ष निरीक्षक के मानक के आधार पर करीब 1600 कक्ष निरीक्षक लगाए जाएंगे। कक्ष निरीक्षकों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए 189 माध्यमिक और इंटर कॉलेजों से कक्ष निरीक्षक बनने वाले शिक्षकों की सूची मांगी गई थी लेकिन अब तक 50 स्कूलों ने ही उपलब्ध कराया। इसको लेकर डीआईओएस अशोक कुमार चौरसिया ने नाराजगी जताई। उन्होंने एक सप्ताह में सूची को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बताया कि इस साल परीक्षा केंद्रो के हर कक्ष में दो सीसीटीवी और एक वायर रिकार्डर लगेगा।
विज्ञापन


एनआईसी से जुड़ेंगे सभी परीक्षा केंद्र
ज्ञानपुर। 2018 की तरह 2019 की बोर्ड परीक्षा पर डीएम की नजर रहेगी। विभाग की ओर से सभी केंद्रों को एनआईसी से जोड़ने की कवायद चल रही है। जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद विभाग 96 परीक्षा केंद्रों को वाई-फाई से जोड़ देगा। डीआईओएस ने कहा कि डीएम से वार्ता के बाद व्यवस्था को प्रभावी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed