{"_id":"5c13ed31bdec22556915fe36","slug":"141544809777-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुदानित योजनाओं से किसान बदले तकदीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुदानित योजनाओं से किसान बदले तकदीर
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। किसानों की आय दोगुनी करने के मकसद से शुक्रवार को जिले की 79 न्याय पंचायतों के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को अनुदानित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कहा गया।
प्राथमिक पाठशाला बैराखास में कृषि उप निदेशक अरविंद सिंह ने योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान समेकित कृषि प्रणाली, प्रधानमंत्री फसल बीमा समेत अन्य अनुदानित योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी माली हालत बेहतर करें। उन्होंने वैज्ञानिक और आधुनिक खेती करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसान रासायनिक उर्वरक की बजाए जैविक और देशी खाद का प्रयोग करें। इसके बाद किसान क्रेडिट कार्ड, रूपे कार्ड के बारे में बताया गया। प्राथमिक विद्यालय अछवर में प्रशिक्षक रोशन कुमार, माधोरामपुर में दीपक पटेल, ओम प्रकाश यादव ने किसानों को जागरूक किया। 79 न्याय पंचायतों में पांच हजार से अधिक पुरुष और 3500 महिला कृषकों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।