{"_id":"5bdf453cbdec226974557c45","slug":"141541358908-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर अच्छी बिक्री की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर अच्छी बिक्री की आस
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। धनतेरस पर सोने चांदी के आभूषण व दुपहिया वाहनों का जोर अधिक दिख रहा है। काफी लोगों की नजर बर्तनों की खरीदारी पर है। कटरा बाजार में बर्तन दूकानदार रमेश यादव ने कहा कि हम छूट पर नहीं कम मुनाफे पर ध्यान दे रहे हैं। अब छूट और डिस्काउंट के नाम पर भी उपभोक्ता नहीं आते। इसलिए तय किया है कि कम मुनाफा रख कर सामान बेचें। आभूषण व्यवसायी गहना महल के नईम अशरफ ने कहा कि दीपावली पर आफर न हो, यह हो नहीं सकता। ग्राहक इसका साल भर इंतजार करते हैं। बताया कि हम लोग आभूषण बनवाने का कोई चार्ज नहीं ले रहे हैं तथा 10 हजार की खरीद पर चांदी का सिक्का मुफ्त दे रहे हैं।
दुपहिया बाजार पर आनलाइन खरीदारी का कोई जोर नहीं है। टीवीएस शोरूम के सोनू विश्वकर्मा ने बताया हम हर खरीदारी पर मोबाइल गिफ्ट कर रहे हैं। इसके अलावा कंपनी ने छूट की घोषणा कर रखी है वह अलग। रजपूरा स्थित दुर्गा इलेक्ट्रानिक्स के गया प्रजापति आनलाइन बाजार से विचलित नहीं हैं। उन्होंने बताया कि आज भी लोग सामान ठोक बजाकर लेना चाहते हैं। इसके लिए शोरूम पर आना चाहते हैं। कहा कि हमारे यहां वैरायटी तो है ही है, कंपनी की छूट के अलावा हम हर खरीद पर निश्चित उपहार अपने ग्राहकों को दे रहे हैं।