फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   जैविक खेती से बढ़ाए पैदावार, फसल को भी बचाएं

जैविक खेती से बढ़ाए पैदावार, फसल को भी बचाएं

Tue, 30 Oct 2018 12:54 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
जैविक खेती से बढ़ाए पैदावार, फसल को भी बचाएं
ज्ञानपुर। रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग रोकने के लिए सरकार के साथ ही जिले के प्रगतिशील किसान भी पीछे नहीं है। कृषि क्षेत्र में जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे कुछ किसानों ने जैविक खेती से पैदावार बढ़ाने के साथ ही छुट्टा मवेशियों से फसलों को बचाने का फार्मूला तैयार किया है। इससे नीलगाय, छुट्टा मवेशी खेतों में कदम नहीं रखेंगे। फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए रासायनिक खाद का किसान अधिक प्रयोग करते हैं। कीटन्-पतंगो को खत्म करने के लिए कीटनाशकों का भी प्रयोग करते हैं। जिससे फसलों, पर्यावरण और मिट्टी पर प्रतिकूल असर पड़ता है। सरकार कृषि विभाग की तमाम योजनाओं के माध्यम से जैविक खेती को बढ़ावा दे रही है। अनुदान देकर वर्मी कंपोस्ट तैयार करने के साथ ही अन्य योजनाएं चल रही है। कृषि में प्रतिनिधित्व कर रहे किसान राम अकबाल तिवारी, श्यामधर सिंह, अनिल सिंह, रामबली पाठक, रामानंद मिश्रा, किशोर चंद्र बरनवाल आदि जैविक खेती से फसलों की पैदावार बढ़ा रहे हैं। राम अकबाल तिवारी ने जैविक फार्मूले से फसलों को बचाने की विधि के बारे में बताया। कहा कि छुट्टा पशुओं और नीलगाय से फसलों को बचाने के लिए बायोडीजल (जैट्रोफा) की पत्ती पांच किलो, गोमूत्र पांच लीटर को दो लीटर पानी में सड़ाकर एक लीटर दवा को 20 लीटर पानी में डालकर फसलों पर छिड़काव करें। इससे फसलों में जहां कीड़े नहीं लगेंगे वहीं मवेशी भी नहीं खाएंगे। करीब 20 दिन तक फसलों पर इसका प्रभाव रहेगा। किसान 20 दिन के अंतराल पर छिड़काव करेंगे तो बेहतर होगा। उन्होंने बताया कि ढाई सौ ग्राम गुड़, 200 ग्राम बबूल का गोंद, दो लीटर गोमूत्र को मिलाकर 20 किलो बीज को शोधित कर सीधी बुआई करें तो पैदावार में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed