{"_id":"5a4545984f1c1ba7668bcb5e","slug":"141514489240-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ भारत एप के बारे में दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ भारत एप के बारे में दी गई जानकारी
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गुरुवार को नगर पालिका कार्यालय गोपीगंज में अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार भारती ने नगर के सभी 25 वार्डों के सभासदों के साथ बैठक कर स्वच्छता अभियान के बारे में जानकारी दी। बैठक में अधिशासी अधिकारी ने स्वच्छ भारत ऐप के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि इस ऐप के माध्यम से स्वच्छता के बारे में शिकायत और सुझाव ऑनलाइन दर्ज कराए जा सकते हैं। सभी सभासद अपने-अपने वार्डों में इस अभियान के अध्यक्ष होंगे। इसके साथ ही 15 अन्य सदस्यों को भी स्वच्छता अभियान समिति में शामिल किया गया। सभी वार्डों की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए सभी वार्डों को स्वच्छ बनाए जाने के लिए सभासदों संग विचार-विमर्श किया गया। नगर के बढ़े हुए क्षेत्रों में भी विशेष साफ सफाई के निर्देश अधिशासी अधिकारी ने कर्मचारियों को दिए। वार्ड नंबर 23 की सभासद ने उदासीन अखाड़ा के पास कई दिनों से पड़ी गंदगी को नहीं उठाने की शिकायत दर्ज कराई। सभासद मजहर उल्लाह गुड्डू, सभासद कुमार आनंद मोदनवाल ने भी गंदगी को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि माह के प्रथम शनिवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाता है। इसके अलावा भी कहीं अगर गंदगी की शिकायतें मिलती हैं, तो उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराया जाएगा। वहीं कार्य में लापरवाही बरतने पर सफाई नायक को कड़ी हिदायत दी गई। अंत में उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के आवेदन के बारे में भी सभी सभासदों को जानकारी दी गई। शौचालय निर्माण के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को जानकारी दी गई। बैठक में प्रमुख रूप से सिंगार मौर्य, मटरू यादव, शिवशंकर गुप्ता, पिंटू राईन, जितेंद्र गुप्ता समेत नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन