फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   शीतलहरी की चपेट में कालीन नगरी

शीतलहरी की चपेट में कालीन नगरी

Wed, 27 Dec 2017 12:41 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
शीतलहरी की चपेट में कालीन नगरी
ज्ञानपुर। समूचा जिला शीतलहरी की चपेट में आ गया है। मंगलवार को 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं सर्द हवाओं ने कंपकपी छुड़ा दी। शीतलहरी के चलते भदोही जिले का न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। यह सीजन में अब तक का सबसे कम तापमान रहा। इसके चलते मंगलवार इस सीजन में अब तक का सबसे ठंडा दिन महसूस किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे के स्कूल टाइम के बावजूद तमाम छोटे बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल गए। दोपहर बाद तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। इसके चलते गलन से लोग बेहाल रहे। मंगलवार को दिन की शुरुआत घने कोहरे से हुई। दृश्यता बेहद कम होने की वजह से 10 मीटर दूर की चीजें भी अदृश्य हो गईं। गलन और ठंड के चलते सड़कों पर वाहनों का टोटा हो गया। जो वाहन चले भी उन्हें दिन में भी लाइट चलाकर रेंगना पड़ा। घर के अंदर भी गलन के चलते लोग सुकून से नहीं बैठ सके। बाजार और तमाम सावर्जनिक स्थलों पर लोग पूरे दिन अलाव से चिपके दिखे। हालांकि प्रशासन की ओर से ठंड से निपटने के कारगर इंतजाम नहीं किए गए हैं। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। निजी तौर पर जगह-जगह जलाए गए अलावों के सहारे लोग ठंड से जूझते रहे। तेज हवाओं के बावजूद दोपहर बाद घने कोहरे की चादर तनी रही। कोहरे के प्रकोप का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तेज हवाएं भी कोहरे को पूरी तरह उड़ाकर आसमान साफ नहीं कर पाईं। दोपहर बाद तीन बजे के आसपास थोड़ी देर के लिए सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन फिर थोड़ी ही देर में शाम हो गई। इससे ठंड ने लोगों को हाथ-पांव सीधा करने का मौका नहीं दिया। प्रशासन की ओर से सार्वजनिक तौर पर रैन बसेरे का इंतजाम नहीं किया गया है। इससे राहगीरों और सड़क पर रात काटने वालों के लिए कड़ाके की ठंड किसी चुनौती से कम नहीं रह गई है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों के वासियों ने प्रशासन से सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की मांग की है। भदोही नगर, औराई, जंगीगंज, महाराजगंज, बाबूसराय, उगापुर, खमरिया, सुरियावां आदि स्थानों पर जगह-जगह अलाव जलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed