फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   गरीबों में बाटे कंबल

गरीबों में बाटे कंबल

Sun, 10 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
गरीबों में बाटे कंबल
भदोही। निकाय चुनाव के दौरान गठित भदोही आवामी मोर्चा द्वारा रविवार को कैंप लगाकर गरीबों को कंबल बांटे गए। सुबह 11 बजे आलमपुर स्थित स्व. चेयरमैन फखरुद्दीन अंसारी के आवास के बाहर कैंप में कंबल वितरण के लिए खुद सीओ भदोही अभिषेक पांडेय आए थे। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना हर इंसान का फर्ज है। हर धर्म निर्धनों की सेवा करने का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि हर शहर में गरीब होते हैं। और अगर उस शहर के संपन्न लोग अपने अपने शहर के गरीबों की ओर ध्यान दें तो कोई गरीब नहीं रह जाएगा। कहा गरीबों के प्रति सबको सहानुभूति होनी चाहिए। भदोही आवामी मोर्चा की यह पहल हर लिहाज से सराहनीय है। हालिया चुनाव में बसपा प्रत्याशी रहे अतहर अंसारी ने कहा कि आवामी मोर्चा का गठन ही इस मकसद के लिए हुआ है। हम अपने इस प्रयास को जारी रखेंगे। राशिद अंसारी ने कहा कि यह सोच मोर्चा के सदस्यों की थी जिसे तत्काल अमल में लाया गया। कहा मोर्चा सदस्यों को गरीबों से पूरी हमदर्दी है। मुश्ताक अंसारी ने बताया कि कुल 6 सौ असहायों को कंबल बांटा गया। कैंप में हाजी शाहिद हुसैन, हाजी इरशाद खां, हाजी मुजाहिद हुसैन, राजू डायर, नसीम अंसारी, हाजी सुहैल, हाजी सलाम, नसीरूद्दीन, अलाउद्दीन, आफताबू, इश्तियाक गुड्डू, रईसू खां, वसीम अंसारी, अंसार अख्तर, अय्यूब बाबू, नुरूल्लाह, एहतेशाम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed