फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अलम के बाद निकला दुल दुल का जुलूस

अलम के बाद निकला दुल दुल का जुलूस

Sat, 30 Sep 2017 12:51 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
अलम के बाद निकला दुल दुल का जुलूस
गोपीगंज। मुहर्रम की आठवीं मजलिस में शहीदाने कर्बला की याद में गुरुवार को अलम के बाद शुक्रवार की रात नगर में दुलदुल का जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल लोगों ने या हुसैन की सदाएं बुलंद करते हुए नगर का भ्रमण किया। पहला जुलूस नगर के चुड़िहारी मोहाल से अखाड़ा शेख सलामत कमेटी की ओर से निकाला गया। ढोल, ताशे, अलम और दुलदुल के साथ निकाला गया। जुलूस राजमार्ग बड़ा चौराहा, सदर और पश्चिम मोहाल होते हुए वापस अपने स्थान पर लौट गया। इसमें शामिल अखाड़े के लोग जगह जगह लाठी, बाना, बनेठी, तलवार, भाला आदि के साथ फन ए सिपहगरी का प्रदर्शन किया। जुलूस में अखाड़ेदार सरवर खान के साथ मुमताज, बल्ला, एनुल हक, चुन्नू अली, गुलाम मुस्तफा अंसारी, पप्पू समते अन्य लोग शामिल रहे। दूसरा जुलूस पश्चिम मोहाल से अखाड़ा घूम खा कमेटी खी ओर से निकाला गया। अंजही मोहाल में भगवतपुर का अखाड़ा शामिल होने के बाद सदर मोहाल होते हुए राजमार्ग पर पहुंच कर वापस अपने स्थान पर लौट गया। आलम और दुलदुल के साथ जूलुस में शामिल अखाड़े के लोग या हुसैन की शदाएं बुलंद करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed