{"_id":"59ada4244f1c1bf1278b5279","slug":"141504551972-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक नहीं ले रहे सिक्के, व्यापारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक नहीं ले रहे सिक्के, व्यापारी परेशान
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज (भदोही)। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक सोमवार को जिला कार्यालय गोपीगंज में हुई। इसमें बैंकों की ओर से सिक्के न लेने पर रोष व्यक्त किया गया। व्यापारियों ने कहा कि सिक्कों का लेनदेन न करने वाले बैंकों पर मुकदमा दर्ज कराया जाए।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर अग्रवाल ने व्यापारियों के सिक्कों को नहीं जमा किए जाने पर रोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी से मांग की कि वे इस मामले में दखल दें। कहा कि नोटबंदी के बाद सिक्कों की भरमार हो गई है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। जनपद के समस्त बैंकों को निर्देशित किया जाए कि व्यापारियों के सिक्कों को जमा करें। सिक्के न जमा करने वाले बैंकों पर केस दर्ज कराया जाए। उन्होंने कहा कि अगर 10 दिनों के अंदर जनपद के बैंक सिक्के का लेन-देन नहीं चालू करते हैं, तो भारतीय व्यापार मंडल के पदाधिकारी और सदस्य धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। बैठक में विक्रम, दीपक, हरिओम, अभिषेक, मिठाई लाल, मनोज मोदनवाल, सुनील, राजू, सुभाष समेत काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन अनुपम अग्रवाल ने किया।