फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   14 injured in assault incidents, eight nominated

मारपीट की घटनाओं में 14 घायल,आठ नामजद

Tue, 12 May 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
14 injured in assault incidents, eight nominated
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर भूमि विवाद को लेकर हुईं मारपीट की घटनाओं में 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पांच लोगों की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रकरण में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पहली घटना रामपुर घाट पर विवादित भूमि को लेकर हुई। दोनों पक्ष कहासुनी कर रहे थे, उसी समय मामला बिगड़ा और लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चलने लगे। इसमें एक पक्ष से घुरहू धईकार (35), कुटुम देवी (53), पूनम देवी (25), अर्जुन धईकार (26), करिश्मा (13), प्रभावती देवी (60), लक्ष्मी (17), लल्लू धईकार (50), आकाश धईकार (16), किशन धईकार (22) घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घुरहू, कुटुम देवी, पूनम देवी, लक्ष्मी और लल्लू धईकार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसी तरह दूसरी घटना थानाक्षेत्र के धाराविशंभरपट्टी गांव में भूमि विवाद को लेकर ही हुई। इसमें प्रेमचंद बिंद (17), बालकिशुन बिंद (60), कमलाशंकर बिंद (56), अनीता देवी (45) घायल हो गई। घायलों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed