{"_id":"6653a4480fe95ff3a2064064","slug":"14-14-tables-will-be-installed-in-each-assembly-constituency-for-counting-of-votes-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-112445-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: मतगणना के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे 14-14 टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: मतगणना के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे 14-14 टेबल
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मतदान के बाद अब जिला प्रशासन मतगणना की तैयारियों में जुट गया है। कलेक्ट्रेट स्थित मतगणना स्थल पर चार जून को मतों की गिनती की जाएगी। इसके लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में 14-14 टेबल लगाए गए हैं। मतगणना में 275 कर्मचारी लगाए जाएंगे। मतगणना कर्मचारियों को 30 मई और तीन जून को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
भदोही संसदीय सीट के तीन विधानसभा क्षेत्र ज्ञानपुर, भदोही और औराई में पड़े मतों की गणना कलेक्ट्रेट स्थित मतगणना स्थल पर होगी, जबकि प्रतापपुर और हंडिया विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती प्रयागराज जिले में होगी। 25 मई को मतदान के बाद ईवीएम मतगणना स्थल पर बने स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं। ईवीएम मशीन की सुरक्षा की जिम्मेदारी पैरा मिलिट्री फोर्स संभाल रही है। मतगणना के मद्देनजर जिला मुख्यालय की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतगणना के लिए 275 कार्मिक लगाए गए हैं, इसमें 10 फीसदी रिजर्व कर्मी भी शामिल हैं। चार जून को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। उसके पश्चात ईवीएम में पड़े मतों से गिनती शुरू की जाएगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मतगणना के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम है। सीसीटीवी कैमरे, मेटल डिटेक्टर सहित सुरक्षा के अन्य इंतजाम रहेंगे। बिना पास के किसी को भी परिसर में इंट्री नहीं मिलेगी। टेबलों पर एक-एक मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो ऑब्जर्वर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की ड्यूटी लगेगी।
-- -
नहीं ले जा सकेंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और शस्त्र
ज्ञानपुर। उम्मीदवार और अभिकर्ताओं को मोबाइल फोन, लैपटॉप, आईपैड, कैलकुलेटर अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, किसी प्रकार का शस्त्र व किसी भी ज्वलनशील सामग्री के साथ मतगणना हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मतगणना हाॅल में प्रवेश करने के बाद मतगणना समाप्ति के बाद ही अभिकर्ता को बाहर जाने की अनुमति होगी।