फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   जनसभा स्थल का अधिकारियों ने लिया जायजा

जनसभा स्थल का अधिकारियों ने लिया जायजा

Fri, 03 May 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
जनसभा स्थल का अधिकारियों ने लिया जायजा
लालानगर। कोतवाली गोपीगंज क्षेत्र के माधोपुर गांव में पांच मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए स्थल का अधिकारियों ने दौरा कर जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने सुरक्षा और राजस्व विभाग ने नक्शा-नजरी के साथ किसानों की सहमति लेने के लिए कड़ी धूप में निरीक्षण किया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर कालू सिंह के साथ गोपीगंज कोतवाल संजय कुमार राय ने हेलीपैड, पार्किंग, मंच आदि को लेकर निरीक्षण किया। मातहतों के साथ बैठक कर एसपी ने सुरक्षा को लेकर गहन मंत्रणा की। राजस्व टीम किसानों से सहमति लेने के लिए लगी रही। तीन दिन में सभा स्थल के बदलाव के बाद पांच मई को माधोपुर गांव के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा के लिए जिला प्रशासन ने अंतिम मुहर लगा दी। जनसभा के लिए केवल दो ही दिन शेष रह जाने को लेकर अधिकारियों की बेचैनी इस कदर बढ़ गई है कि वह तैयारियों के लिए दिन-रात एक करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शादी-विवाह में टेंट-कुर्सी की बुकिंग होने के कारण उन्हें कुर्सियां और अन्य सामान नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed