{"_id":"5c0ff171bdec2241585f3f2f","slug":"131544548721-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत की खुशी में बजे पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत की खुशी में बजे पटाखे
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। पांच राज्यों में भाजपा की करारी हार पर मंगलवार को कांग्रेस कैंप कार्यालय पर जश्न का माहौल रहा। इस दौरान आतिशबाजी करने के साथ साथ कार्यकर्ताओं ने सोनियां गांधी, राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और कहा कि भाजपा द्वारा धार्मिक उन्माद फैलाकर वोट हथियाने के दिन लद गए हैं।
पांच राज्यों के चुनाव परिणाम जानने के लिए सभी इच्छुक थे। कांग्रेस कैंप कार्यालय में लगे टीवी पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ काफी लोग परिणाम देखने के लिए जमा थे। ज्यों ज्यों परिणाम साफ होता गया कांग्रेस नेताओं में जोश का संचार होता गया। सायं 5 बजे कैंप कार्यालय के बाहर जुटे कार्यकर्ताओं ने आधे घंटे तक आतिशबाजी की। इस दौरान वरिष्ठ नेता मुशीर इकबाल ने कहा कि भाजपा की राज्य सरकारें और केंद्र सरकार ने कार्यकाल में केवल समाज को बांटने का काम किया। चुनाव के दौरान श्रीराम मंदिर के नाम पर उन्माद फैलाने का काम किया। राफेल जेट खरीद मामले में लोग सवाल करते रहे लेकिन सरकार ने जवाब नहीं दिया। उत्साह से लबरेज नेताओं ने अजिमुल्लाह चौराहे तक जुलूस निकाला और मिठाईयां बांटी।
लोगों ने कहा कि ये चुनाव 2019 लोकसा चुनाव का सेमीफाइनल थे। जश्न मनामे वालों में काशीनाथ, कमर मलिक, मसूद आलम, संजीव दुबे, करमचंद बिंद, उपेंद्रनाथ, निजामुद्दीन मंसूरी, डा.रामधनी यादव, नूरआलम, अरशद मलिक, स्वालेह अंसारी, दिनेश कुमार चौरसिया, जितेंद्र यादव, इरफान खां शीलू, तारिक अंसारी, महेंद्र दूबे, शफीक अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
भदोही (ब्यूरो)। कांग्रेस की जीत पर जहां कांग्रेस नेताओं में खुशी का माहौल दिखा तो दूसरी ओर भाजपा की हार पर दर्जनों लोगों ने अंबर नीम मैदान पर खुशी जाहिर की। गुलाब राइन के नेतृत्व में जुटे लोगों ने कहा कि भाजपा ने आम जन का जो हश्र किया था उसको देखते हुए उसका यह हाल होना था। इस दौरान एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया।
गुलाब राइन ने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी सहित गरीब किसानों, मजदूरों गृहणियों को नाराज करना भाजपा के लिए भारी पड़ गया। खुशी जाहिर करने में शहनवाज मंसूरी, इमरान अहमद, आदिल सेख, फैजान अंसारी, आफताब आलम, कमाल खां, सादिक अंसारी, अलफाद अंसारी, महताब हसन, आबिद अंसारी, लड्डू खां आदि रहे।