{"_id":"5be87d20bdec22694d43270e","slug":"131541963040-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पर फलों के बाजार चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पर फलों के बाजार चढ़े
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। डाला छठ पर फलों का बाजार तेज हो गया है। त्योहार पर फलों की बढ़ी मांग का असर फलों के दाम पर भी पड़ा है। दो-तीन दिनों के अंदर फलों के दाम में बढ़ोतरी हो गई है। अंगूर 200 से बढ़कर तीन सौ रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। जबकि दो दिन पूर्व तक 30 रुपये प्रति दर्जन के हिसाब से बिकने वाला केला रविवार को 60 रुपये दर्जन हो गया। इसी तरह सेब, संतरा, अनानास, अनार आदि के दाम भी चढ़े रहे। ज्ञानपुर के फल विक्रेता सुरेश कुमार ने बताया कि त्योहारों के कारण फल बाजार में तेजी आई है। फल मंडी से ही मांग के अनुरूप फल नहीं मिल पा रहे हैं। हालांकि त्योहार के बाद दाम में गिरावट आ सकती है। दूसरी ओर छठ के निमित्त दिनभर लोग फलों की खरीदारी करते रहे।
--
फल - कीमत पहले - कीमत अब
अंगूर - 200 - 300
सेब - 50 - 80
संतरा - 80 - 100
अनार - 50 - 100
केला 30 प्रति दर्जन - 60
अनानास 30 प्रति पीस - 60
--
विज्ञापन
--
फल - कीमत पहले - कीमत अब
अंगूर - 200 - 300
सेब - 50 - 80
संतरा - 80 - 100
अनार - 50 - 100
केला 30 प्रति दर्जन - 60
अनानास 30 प्रति पीस - 60
--