फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बाबूसराय की रामलीला

बाबूसराय की रामलीला

Sun, 04 Nov 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
बाबूसराय की रामलीला

विज्ञापन

बाबूसराय। बजरंग रामलीला समिति सारीपुर की रामलीला में शुक्रवार रात राम वनगमन के प्रसंग का मंचन किया गया। पिता के हृदय के टुकड़े श्रीराम को पत्नी समेत वन जाने की लीला देखकर दीर्घा में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

राजा दशरथ दर्पण में अपने सफेद बाल देखकर समझ जाते हैं कि मेरी वृद्धावस्था आ गई है। इसलिए राम का राज्याभिषेक कर देना चाहिए। वह गुरु वशिष्ठ एवं अपनी प्रजा से राय लेते हैं तो राजा के इस निर्णय पर सभी इसे उचित कार्य बताते हैं। सबके एक राय होने पर राजा दशरथ घोषणा करवा देते हैं कि राम का राज्याभिषेक होगा। इस पर सारी प्रजा झूम उठती है, सब लोग नाच गा रहे थे कि इतने में मंथरा आती है और पूछती है कि यह सब क्या हो रहा। इसके बाद वह कैकेई के कान भर देती है। कैकेई राजा दशरथ से अपना दो वरदान मांग लेती हैं, जिसमें पहला भरत जी को राज्य और दूसरा राम को 14 वर्ष का वनवास। पिता की आज्ञा जानकर राम वन चले जाते हैं। उनके साथ सीता और लक्ष्मण भी जाने को तैयार हो जाते हैं। इस खबर को सुनकर सारे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई। श्रीराम के पुत्र धर्म का निर्वाह देखकर दर्शक जयकारे लगाने लगे। इस मौके पर अध्यक्ष श्याम धर पाठक, प्रबंधक सुनील कुमार पाठक, बलजोर पाल, प्रभाकर पाठक, संतोष कुमार दुबे, रमेश दुबे, सुरेंद्र मौर्या, शशि पांडेय, सुशील, शमशेर यादव, अजीत, अभय, अभिषेक आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed