{"_id":"5b9ffb97867a557ea37f5985","slug":"131537211287-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पर अपात्रों को योजना का लाभ पहुंचाने को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पर अपात्रों को योजना का लाभ पहुंचाने को लेकर प्रदर्शन
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। डीघ विकास खंड के क्षेत्र छेछुआ गांव के कुछ लोगों ने सोमवार को ग्राम प्रधान पर योजनाओं में पात्रों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की। कहा कि विकास कार्यों का फायदा अपात्रों को पहुंचाया जा रहा है। विरोध करने पर एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी जाती है। यहां प्रधान पर विकास कार्यों में अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले आवास को अपात्रों को आवंटित कर दिया जा रहा है। इसके साथ ही रिबोर, खड़ंजा, नाली शौचालय अपात्रों और सरकारी नौकरी वालों को दिया जा रहा है। कहा कि पात्र गरीबों को किसी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे उन लोगों का जीवन संघर्षमय हो गया है। आरोप लगाया कि हक की मांग करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। प्रदर्शनकारियों ने योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को दिलाने की मांग की। इस मौके पर चंद्रेश, कमलाशंकर, प्रेमा देवी, बसंती, कलावती, अभयराज, शिवगोविंद आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर ग्राम प्रधान जगदीश प्रसाद सिंह ने कहा कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं। राजनीतिक साजिश के तहत ऐसा किया जा रहा है। इसी तरह औराई क्षेत्र के ठेगीपुर गांव निवासी संजय पटेल ने सोमवार को डीएम को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम प्रधान की मिलीभगत से कोटेदार पर राशन नहीं देने का आरोप लगाया। कहा कि उक्त ग्राम प्रधान और कोटेदार पुरानी रंजिश के चलते मुझे राशन नहीं दे रहे हैं। राशन लेने जाने पर कोटेदार अभद्रता कर भगा देता है।
विज्ञापन