फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   एथलेटिक्स और कुश्ती में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

एथलेटिक्स और कुश्ती में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sat, 30 Dec 2017 12:57 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
एथलेटिक्स और कुश्ती में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
ज्ञानपुर। खेल निदेशालय के निर्देश पर शुक्रवार को जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में जूनियर एथलेटिक्स बालक-बालिका एवं कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न हिस्सों से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। एथलेटिक्स में बालक वर्ग की 100, 200 और 400 मीटर रेस में चंद्रभान बिंद प्रथम रहे जबकि आठ सौ मीटर में प्रवीण कुमार, 1500 मीटर में सुशील यादव और पांच हजार मीटर में कमल सरोज प्रथम रहे। ऊंची कूद में भरत लाल गौड़, गोला थ्रो में शिवम राय और डिस्कस में हर्षित शर्मा अव्वल रहे। बालिका 100, 200 और 400 मीटर में सोनी गौतम प्रथम, आठ सौ मीटर में अलका बिंद, 1500 में दीपू पाल, तीन हजार मीटर में अनिता पटेल प्रथम रहीं। ऊंची कूद में सिमरन बानो, गोला थ्रो और डिस्कस में मंजू यादव प्रथम रहीं। कुश्ती 40 किलो में अनूप तिवारी, 45 किलो में सागर शर्मा, 50 किलो में अरमान अली, 55 किलो में देवेंद्र मौर्य, 60 किलो में रहमान, 64 में सचिन शुक्ला और 66 किलो में धर्मराज प्रथम रहे। समापन समारोह में औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर उप क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंह, कन्हैयालाल मिश्र, अशोक गुप्ता, महेश यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed