फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   आज प्रशासन को हैंडओवर हो जाएगा फ्लाईओवर का एक लेन

आज प्रशासन को हैंडओवर हो जाएगा फ्लाईओवर का एक लेन

Thu, 21 Dec 2017 01:05 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
आज प्रशासन को हैंडओवर हो जाएगा फ्लाईओवर का एक लेन
भदोही। जिला प्रशासन से इंदिरा मिल फ्लाईओवर का एक लेन अतिशीघ्र पूरा करने के निर्देश के बाद सेतु निगम बुधवार को दिन भर लेन को अंतिम रूप देने में लगा रहा। मौके पर मिले निगम के अवर अभियंता संजीव सिंह ने बताया कि गुरुवार की शाम तक हमारा काम पूर्ण हो जाएगा और एक लेन जिला प्रशासन को सौंप दिया जाएगा। इंदिरा मिल फ्लाईओवर निर्माण के चलते बाईपास मार्ग बंद चल रहा है। इससे नगर में यातायात समस्या खड़ी हो गई है। आए दिन जाम से जनता को भारी दुश्वारी हो रही है। इसको गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन एक लेन को पूरी तरह से तैयार कर आवागमन प्रारंभ कराने की कोशिश में जुटा है। बुधवार को निर्माण स्थल पर सेतु निगम के अवर अभियंता ने बताया कि उनका काम लगभग पूरा हो चुका है। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार गुरुवार शाम तक वे एक लेन जिला प्रशासन को सौंप देंगे। बुधवार को फ्लाईओवर का कार्य तीव्र गति से होता रहा। इस बीच लेन से बाइकों के अलावा छोटे वाहन और साइकिल सवार भी उस पर से आते जाते दिखे। समझा जा रहा है कि गुरुवार शाम को प्रशासन लेन चालू करने के बारे में विचार करेगा। जानकारी हो कि सोमवार को एसडीएम आशीष कुमार और मंगलवार को डीएम - एसपी ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य का निरीक्षण कर निगम को दिशा निर्देश दिया था। इससे आम जनता में खुशी की लहर है। अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ (एकमा) के पूर्व कोषाध्यक्ष शमीम अंसारी ने जिला प्रशासन द्वारा लिए गए त्वरित निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि एक लेन चालू हो जाने से लोगों को भारी राहत होगी। कहा कि डीएम की सख्ती से ऐसा संभव हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed