फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सामान्य प्रसूता को किया रेफर

सामान्य प्रसूता को किया रेफर

Sat, 16 Dec 2017 12:37 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
सामान्य प्रसूता को किया रेफर
ज्ञानपुर। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मगर सरकारी चिकित्सक सरकार के प्रयासों को पलीता लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। गुरुवार की रात में एक महिला बच्चे को जन्म देने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज पहुंची, तो चिकित्सक ने गंभीर मामला बताते हुए उसे जिला अस्पताल ज्ञानपुर के लिए रेफर कर दिया। जबकि जिला अस्पताल में दो घंटे के भीतर सामान्य डिलेवरी हो गई। जानकारी के मुताबिक संध्या (22) को उसके पति सद्दाम ने छोड़ दिया है। वह तीन माह से जनक समिति महिला स्वधार गृह गोपीगंज में रह रही है। स्वधार गृह की अधीक्षक डा. किरन त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार को संध्या को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में लाया गया। चिकित्सा अधीक्षक ने बिना जांच कराए कहा कि महिला को खून की आवश्यकता है। ब्लड प्रेसर बढ़ गया है। मामला गंभीर है। इसलिए इसे जिला अस्पताल ज्ञानपुर ले जाइए। प्रसूता को रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में महिला की जांच हुई तो खून सही पाया गया। ब्लड प्रेसर भी सामान्य मिला। रात आठ बजे महिला भर्ती हुई, दो घंटे यानी 10 बजे महिला ने सामान्य ढंग से बेटे को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा अधीक्षक की लापरवाही से महिला घबरा गई थी। घबराहट में उसकी जान भी जा सकती थी। अधीक्षक ने बताया कि संध्या छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। वह गोपीगंज क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर काम करती थी। वही उसकी शादी सद्दाम नामक युवक से हो गई। संध्या के गर्भवती होने पर सद्दाम उसे छोड़कर भाग गया। तीन माह पहले वह भटकते हुए महिला स्वधार गृह पहुंच गई। तभी से गृह में रह रही है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा अधीक्षक की लापरवाही के बारे में उच्च अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। -डा. सतीश सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी भदोही ने कहा कि प्रसूता को रेफर करने का मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed