{"_id":"59cd45364f1c1bd9538b4e9b","slug":"131506624822-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे हो पेयजल आपूर्ति, नहीं मिल रहा वोल्टेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे हो पेयजल आपूर्ति, नहीं मिल रहा वोल्टेज
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। विद्युत विभाग की गड़बड़ी से नगर में लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न गई है। इसके चलते नगर पालिका परिषद पेयजल आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। विकट हो चुकी इस समस्या को झेल रहा पालिका प्रशासन लगातार जेनरेटर चलाने से हाथ खड़ा कर दिया है।
पर्वों पर समुचित पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने में लगे पालिका प्रशासन की चिंता लो वोल्टेज ने बढा दी है।अगर वोल्टेज की समस्या नहीं सुधरी तो पर्व पर पेयजल आपूर्ति बाधित हो सकती है। अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार भारतीय ने बताया कि नगर में लगातार लो वोल्टेज की समस्या विकट हो गई है। किसी भी नलकूप पर पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिल पा रहा है। जिससे से पेयजल आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हो रही है। सभी नलकूपों पर मात्र डेढ़ सौ वोल्टेज विद्युत मिल रहा। जिससे नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। जनरेटर चला कर पेयजल आपूर्ति की जा रही है। कहा कि बजट की कमी से लगातार जनरेटर नहीं चलाया जा सकता। सभी नलकूप पर लगातार लो वोल्टेज की समस्या से विद्युत विभाग के आलाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। विभाग की इस लापरवाही से जिलाधिकारी को भी अवगत करा दिया गया है। कहा की पर्वों पर पेयजल आपूर्ति बाधित होगी, तो इसके लिए बिजली विभाग जिम्मेदार होगा।