फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   13 thousand needy people will get the benefit of 20 schemes

Bhadohi News: 13 हजार जरुरतमंदों को मिलेगा 20 योजनाओं का लाभ

Tue, 11 Mar 2025 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
13 thousand needy people will get the benefit of 20 schemes
जीरो पॉवर्टी अभियान के सर्वेक्षण में चिह्नित 13 हजार 429 जरूरतमंदों को 20 सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, सम्मान निधि समेत अन्य योजनाओं के पात्रों की सूची विभागों को भेजी जा रही है। सीएसआर फंड से भी इनकी माली हालत सुधारी जाएगी।

केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से ग्रामीण विकास की कई योजनाएं चला रही हैं। कुछ जरूरतमंद परिवारों तक योजनाएं नहीं पहुंच पा रही थीं। इसलिए सरकार ने एक साल पूर्व जीरो पावर्टी अभियान की शुरूआत की। इसमें हर गांव में 25 सबसे गरीब लोगों को चिन्हित करना था। 546 ग्राम पंचायतों में टीम लगाकर सर्वेक्षण कराया गया। इसमें 13 हजार 650 के सापेक्ष 13 हजार 429 जरूरतमंद चिन्हित किए गए। अब उन्हें सभी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इसके साथ ही कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिविलिटी (सीएसआर फंड) की सहायता से उनके जीवन को बेहतर बनाया जाएगा। डीपीआरओ संजय कुमार मिश्र ने बताया कि जीरो पावर्टी में ऐसे परिवार चिह्नित किए गए हैं, जिनकी एक निश्चित मासिक आय हो सके। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। गरीबों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और जीवन यापन के लिए जरूरी सहायता देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed