फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   13 infected healthy, 12 new corona positive found

13 संक्रमित हुए स्वस्थ, 12 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

Fri, 06 Nov 2020 06:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
13 infected healthy, 12 new corona positive found
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को पुलिसकर्मी समेत 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 13 मरीज स्वस्थ भी हुए। जिले में संक्रमितों की संख्यपा 1946 पहुंच गई, जबकि एक्टिव केस की संख्या 80 है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सरकार की ओर से तमाम गाइडलाइन जारी की गई है, लेकिन उसका पालन नहीं हो रहा। इससे आए दिन संक्रमित मिल रहे हैं। शुक्रवार को मिले 12 संक्रमितों में सुरियावां थाने का पुलिसकर्मी, अमवामाफी में अधेड़, कस्तूरीपुर में वृद्ध, उगापुर में युवक, पाली में युवक, वारी में अधेड़, मकदूमपुर में अधेड़, कुलमनपुर में युवक, गोपीगंज में दो युवक, बनकट में वृद्ध समेत दो लोग शामिल हैं। इसके अलावा हंडिया प्रयागराज के एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक 64 हजार संदिग्धों का सैंपल जांच के लिए लिया गया। इसमें 62 हजार की रिपोर्ट आ चुकी है। शुक्रवार को 13 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को आइसोलेट की सुविधा दी जा रही है। अधिकतर संक्रमित होम आइसोलेशन में रहना चाहते हैं। वहीं शासन के निर्देश पर डीघ सीएचसी की टीम ने वहिदानगर, जंगीगंज समेत आसपास के निजी अस्पताल और मेडिकल स्टोर के कर्मचारियों का स्वैब जांच के लिए लिया। सुरियावां सीएचसी टीम की ओर से भी मेडिकल और निजी अस्पताल कर्मियों का स्वैब जांच के लिए लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed