{"_id":"5f5b58068ebc3e43614eafe5","slug":"13-chauri-chaura-swatantra-fighter-vande-bharat-express-bhadohi-news-vns546567568","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 से चलेगी चौरी चौरा, स्वतंत्रा सेनानी, वंदे भारत एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 से चलेगी चौरी चौरा, स्वतंत्रा सेनानी, वंदे भारत एक्सप्रेस
विज्ञापन
गोपीगंज। वाराणसी-प्रयागराज रेलरूट के स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। तकरीबन पांच महीने बाद चौरीचौरा एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी और वंदेभारत का संचालन 13 सितंबर से शुरू हो जाएगा। रेलवे ने इसकी समय सारिणी जारी कर दी है।
ज्ञानपुर रोड स्टेशन प्रभारी अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा के मुताबिक गोरखपुर से कानपुर तक जाने वाली ट्रेन संख्या 05004 चौरीचौरा एक्सप्रेस सुबह 6:10 बजे स्टेशन पर पहुंचेगी। जबकि यही गाड़ी वापसी के समय रात 10:40 बजे आएगी। जयनगर से नई दिल्ली तक जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस रात 1:40 बजे, नई दिल्ली से जयनगर स्वतंत्रता सेनानी सुबह 7:00 बजे, वाराणसी-नई दिल्ली अप और डाउन वंदे भारत भी इसी रूट से गुजरेगी। उन्होंने कहा कि 055125 और 055130 पैसेंजर ट्रेन सुबह वाराणसी से इलाहाबाद और शाम को इलाहाबाद से वाराणसी के भी चलने की संभावना है।
कहा कि तत्काल टिकट का आरक्षण काउंटर खुलने का लाभ यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है। चार सितंबर से खुले काउंटर से अब तक केवल एक व्यक्ति को ही एसी का तत्काल टिकट प्राप्त हो पाया है। काउंटर खुलने से रेवेन्यू बढ़ने की संभावना थी, लेकिन ट्रेन कम चलने के कारण उसका लाभ स्टेशन को नहीं मिल पा रहा है। वर्मा ने बताया कि दिसंबर तक माधोसिंह से ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन तक डबल लाइन से जोड़ने का कार्य तेजी से चल रहा है। नया भवन तैयार हो रहा है। पुराने भवन में स्टेशन अधीक्षक कार्यालय को नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। आरक्षण काउंटर का भी काया पलट किया जाएगा।