{"_id":"58d2d57b4f1c1bb6681a53ef","slug":"129-handpumps-will-take-place-in-bodies","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकायों में लगेंगे 129 हैंडपंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकायों में लगेंगे 129 हैंडपंप
bhadohi hindi news
Updated Thu, 23 Mar 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निकायों के ईओ और अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें जिला योजना के अनुसूचित सब प्लॉन के तहत नगर निकायों में 129 हैंडपंप अधिस्थापन और 29 को रिबोर कराने की मंजूरी दी गई। इसके लिए 75 लाख रुपये अवमुक्त किया गया। ईओ को चेतावनी दी कि प्रस्तावित स्थल के बजाए दूसरे स्थान पर हैंडपंप लगाया तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने कहा कि जिला योजना नगरीय 16-17 में जिला सेक्टर अनुसूचित जाति सब प्लॉन के तहत 75 लाख दिया गया। इससे ज्ञानपुर नगर पंचायत में 43, नगरपालिका गोपीगंज में 32 और नगर पंचायत घोसिया में 4 नए हैंडपंप लगाने और दो रिबोर कराए जाएंगे। खमरिया में नौ नए, तीन रिबोर, भदोही में 21 नए और 12 रिबोर, नई बाजार आठ नए और रिबोर के लिए नौ, सूरियावां में 12 नए और रिबोर के लिए तीन शामिल हैं। दो नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों में 129 नए हैंडपंप लगाने और 29 को रिबोर कराने के लिए कहा गया। डीएम ने सभी अधिशासी अधिकारियों और अध्यक्षों से कहा कि जो हैंडपंप रिबोर के लायक हैं उनका ही रिबोर करें। डीएम ने अधिशासी अभियंता जल निगम को हिदायत दी कि जहां हैंडपंप स्थापित हो वहां प्लेटफार्म तत्काल लगाएं। डीएम ने कहा कि एनजीटी के तहत भदोही, सुरियावां, घोसिया, नई बाजार को चयनित किया गया है। इन स्थानों पर वाटर सप्लाई, साइड वेस्ट, सीवर आदि की व्यवस्था बेहतर कराने के लिए अधिशासी अधिकारी मेहनत करें।