फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   1,286 patients were examined and provided with medication at 20 health centers in the district

Bhadohi News: जिले के 20 स्वास्थ्य केंद्रों पर 1286 मरीजों की जांच कर दी गईं दवाएं

Mon, 20 Jul 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
1,286 patients were examined and provided with medication at 20 health centers in the district
ज्ञानपुर। जिले के 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 1286 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। मेले में मौसमी बीमारी से पीड़ित ज्यादा मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

जंगीगंज में स्वास्थ्य मेले में कुल 35 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। डॉ. संतोष यादव ने टीम के साथ साइकिल चलाने के बाद मरीजों की जांच की। यहां एक किशोरी को सर्वाइकल का टीका लगाया गया। छह लोगों का आभा और दो का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। दीपक शुक्ला, अनीश यादव, सुनीता देवी, इंदु देवी, जावेद अली आदि मौजूद रहे। सेमराध में कुल 24, करियावां में 54, गिर्दबड़ागांव में 46 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार, बदन दर्द, पेट दर्द, सिर दर्द के ज्यादा मरीज पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद सभी सीएचसी पर स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर साइकिल रैली निकालीगई। गोपीगंज के अधीक्षक डॉ. शुभांकर श्रीवास्तव, जंगीगंज के डॉ. संतोष यादव सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारियों ने साइकिल चलाकर स्वस्थ रहने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed