फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   भदोही की होली (चार खबरें)

भदोही की होली (चार खबरें)

Fri, 22 Mar 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
भदोही की होली  (चार खबरें)

विज्ञापन
भदोही। भदोही कस्बे के अलावा नईबाजार, जमुनीपुर व रजपूरा कालोनी समेत ग्रामीण अंचलों में सुबह से दोपहर तक रंगों की बौछार होती रही। युवाओं और बच्चों में खास उत्साह रहा।
होली का हुड़दंग बुधवार को ही शुरू हो चुका था जो गुरुवार को चरम पर पहुंच गया। सुबह से ही सड़कों पर युवकों की टोलियां सक्रिय रही। भदोही नगर के मेनरोड, अहमदगंज (गजिया), स्टेशन रोड, मर्यादपंट्टी, जमुनीपुर व रजपूरा कालोनी, औराई रोड, ज्ञानपुर रोड, चौरी रोड सहित नईबाजार के गली मोहल्लों में जमकर होली खेली गई। अहमदगंज (गजिया) में मटका परंपरानुसार हुए मटका फोड़ प्रतियोगिता में युवकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पूरे दिन होली के मधुर गीत बजते रहे जिसपर मस्ती करते युवा थिरकते युवाओं की टोलियां भ्रमण कर लोगों पर रंग डालती रही। शाम को नहा धोकर अबीर गुलाल की थैलियां लिए लोग होली मिलन करते हुए बधाईयां देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पालिकाध्यक्ष आवास पर दिखी गंगा जमुनी तहजीब
भदोही । होली गिले शिकवे दूर करने का त्योहार है। होली दिलों को जोड़ने वाला त्योहार है। होली के दिन शाम को भारी संख्या में लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल के यहां जमा होकर यही संदेश दिया। मिलने जुलने वालों में भारी संख्या में हिंदू- मुस्लिम दोनो वर्गों के लोग थे। इस दौरान लोगों ने मिष्ठान और विभिन्न प्रकार के पकवान का आनंद लिया। होली मिलन में सभासदों गुलाम हुसैन संजरी, दानिश सिद्दीकी, हसीब खां, इरशाद अंसारी, अफसर अंसारी, हन्नान अंसारी, खुर्रम अंसारी, मोगीस कलाम अंसारी, शफीक अहमद आदि के अलावा सुभाष मौर्य, गिरधारी जायसवाल, अशोक पाल, प्रभु सेठ, आनंद निगम, अरविंद, राहुल कश्यप आदि मौजूद रहे।

--
होली बारात में डीजे की धुन पर थिरके युवा
भदोही । गुरूवार की रात 8.30 बजे बाजे गाजे के साथ नगर के मर्यादपट्टी से होली बारात निकाली गई। रास्ते में मिलने जुलने वालों से लोग मेल मिलाप करते होली की शुुभकामनाएं देते आगे बढ़ रहे थे। बारात अहमदगंज गजिया रेलवे फाटक पहुंच कर समाप्त हुआ। बारात में शामिल नगर पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने लोगों को होली को अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक बताया। बारात में अशोक श्रीवास्तव, योगेश जायसवाल, अरुण जायसवाल बबलू, प्रदीप गुप्ता, विनीत बनवाल, भरत जायसवाल, प्रिंस गुप्ता, अजय सिंह, कमलेश जायसवाल, अरविंद मौर्य, राज सरोज, राहुल कश्यप, अमन जायसवाल, अमित जायसवाल, मंटू गुप्ता, संतोश जायसवाल, प्रमोद यादव, सुभाष यादव, महेंद्र गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed