{"_id":"5c7ec0f7bdec2213ec620e06","slug":"121551810807-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवाओं के अभाव में लौट रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवाओं के अभाव में लौट रहे मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औराई। एक ओर केंद्र और प्रदेश की सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए योजनाओं को चलाई जा रही हैं कि विभागीय उदासीनता के कारण वह धरातल पर फिसड्डी ही साबित बनी हुई हैं। यह नजारा कभी सीएचसी औराई पर देखने को मिल सकता है। जहां पहुंचने वाले मरीजों को बिना दवा एवं समुचित स्वास्थ्य लाभ के ही वापस लौटना विवशता बन गई है।
मरीजों के मुताबिक वर्तमान परिवेश में स्वास्थ्य केंद्र पर दवाओं का टोटा पड़ा है जिसके चलते मरीजों को अस्पताल में आकर वापस होना रोजमर्रा की नियति बन गई है। मंगलवार को पता चला कि अस्पताल में आयरन टेबलेट, कैल्शियम टेबलेट एवं रैबीज के इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.अमित कुमार दुबे ने बताया कि जिला में जब दवाईयां उपलब्ध होंगी तभी मिलती हैं। सीएमओ डा.लक्ष्मी देवी का कहना रहा कि दवाओं की कमी नहीं है कमी है तो वहां के स्टाफ की। मांग पर दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।