फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   इंटरलाकिंग ध्वस्त, नालियां धसने से निकासी रूकी

इंटरलाकिंग ध्वस्त, नालियां धसने से निकासी रूकी

Fri, 28 Dec 2018 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
इंटरलाकिंग ध्वस्त, नालियां धसने से निकासी रूकी

विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर के वार्ड नौ पुरानी कलेक्ट्रेट के पीछे ओवरलोड ट्रैक्टरों ने इंटरलाकिंग मार्ग और नाली की दुर्दशा कर दी है। कई स्थानों पर नाली और इंटरलाकिंग दो फीट तक धंस गई है। इससे जल निकासी जहां रुक गई है, वहीं साइकिल और बाइक सवार अक्सर गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। चालकों की मनमानी को लेकर मोहल्ले के लोग मुखर हो गए हैं।

ज्ञानपुर नगर में डाकघर के पीछे कुछ कालोनाइजर कालोनियां बनवा रहे हैं। इसके लिए वहां मिट्टी डालने का काम किया जा रहा है। करीब पांच से अधिक ट्रैक्टर पिछले 10 दिनों से मिट्टी लादकर मोहल्ले से गुजर रहे हैं। ओवरलोड ट्रैक्टर और चालकों की मनमानी से इंटरलाकिंग मार्ग और नाली कई स्थानों से धंस गई है। दो दिन पूर्व तो मोहल्लों में घूमते बच्चों के जान की परवाह किए एक चालक ने स्टंट दिखाया। इससे ट्रैक्टर की ट्राली सड़क से नीचे चली गई। संयोग था कि ट्रैक्टर नहीं पलटा अन्यथा जानमाल का भी नुकसान हो सकता था। मामला संज्ञान में आने के बाद नगर पंचायत की ओर से इंटरलाकिंग की मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया है, लेकिन जगह-जगह नालियां ध्वस्त हो जाने से जलनिकासी बाधित हो गई है। ओवरलोड ट्रैक्टरों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कोई पहल नहीं होने से नागरिकों में नाराजगी है। अधिशासी अधिकारी राजेंद्र दूबे ने कहा कि नाली और इंटलाकिंग खराब होने की जानकारी मिली है। उसे सही कराया जा रहा है। कुछ ट्रैक्टर चालकों की मनमानी से इंटरलाकिंग सड़क धंस गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed