{"_id":"5bdc9cb0bdec22697c0a8edc","slug":"121541184688-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क और पाईपलाइन का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क और पाईपलाइन का शिलान्यास
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। नगर के मर्यादपट्टी वार्ड संख्या चार में शुक्रवार को नगर पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने नई सड़क और पेयजल लाइन का शिलान्यास किया। सभासद रचना अरविंद मौर्या ने बताया कि कल्लू विश्वकर्मा के मकान से मेन रोड तक इंटरलॉकिंग व पाइप लाइन विस्तार का कार्य लंबित था। जिसके लिए पालिकाध्यक्ष ने नागरिकों को आश्वस्त किया था। आज लोगों की मांग पूरी हो गई। सड़क और पाइपलाइन पर 10 लाख की लागत आएगी।
अध्यक्ष ने खुद फावड़ा चलाकर शिलान्यास किया। उन्होंने कार्यदायी एजेंसी से गुणवत्ता का ख्याल रखते हुए मानक के अनुसार निर्माण कार्य करने का निर्देश दिया। सभासद ने कहा कि यह कार्य हो जाने के बाद वार्ड के लोगों को काफी सहुलियत हो जाएगी तथा काफी हद तक पेयजल संकट दूर हो जाएगा। इससे पहले वार्ड में पहुंचने पर मोहल्ले के लोगों ने अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर अरविंद मौर्य, करुणा शंकर दूबे, गिरधारी जायसवाल, सुजीत यादव, विनीत बरनवाल, आशीष जायसवाल, अजय सिंह, दूधनाथ दूबे, शिवबालक विश्वकर्मा, सुमित विश्वकर्मा, कल्लू विश्वकर्मा, कन्हैया यादव आदि उपस्थित रहे।