फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बारूदों के ढेर पर जिले के नगर

बारूदों के ढेर पर जिले के नगर

Fri, 13 Oct 2017 12:43 AM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
बारूदों के ढेर पर जिले के नगर
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

जिले के कई नगरों में खतरे से खेला जाने लगा है। दीपावली नजदीक आते ही जिले में पटाखे के बारूद का अवैध भंडारण शुरू हो गया है। एकांत के बजाए बस्तियों में ही पंजीकृत एवं गैर पंजीकृत दूकानदार मानक को ताख पर रखकर भंडारण कर रहे हैं, जिससे कभी कोई हादसा हो सकता है। जिले में 21 पटाखे की दूकानों को लाइसेंस दिया गया है लेकिन दबे पांव अवैध ढंग से कई स्थानों पर पटाखे बनाए जा रहे हैं।
हिंदुओं के प्रमुख पर्व दीपावली के दिन दीप जलाने के साथ पटाखे संग आतिशबाजी भी की जाती है। बच्चे छुरछुरी से लेकर बड़े-बड़े बम जलाते हैं। दीपावली से पहले आतिशबाज बारूद और उसके जरूरी उपकरण का भंडारण कर पटाखे बनाने में लग जाते हैं। मानक है कि बस्तियों से काफी दूर जरूरत के हिसाब से ही पटाखे रखे जाएं, लेकिन फायदे के चक्कर में आतिशबाज नियमों को ताख पर रखकर भंडारण करते हैं, जिससे कभी आग की एक चिंगारी बस्ती में तबाही मचा सकती है। ज्ञानपुर, भदोही, गोपीगंज, महराजगंज, घोसिया, सुरियावां में 21 दूकानें पंजीकृत हैं, जबकि कई अवैध ढंग से संचालित हैं। जो दूकानदार पंजीकृत हैं, वह भी नियमों पर ध्यान नहीं देते। अग्निशमन अधिकारी अनिल कुमार सरोज ने कहा कि सभी दूकानदारों को हिदायत दी गई है। मानक से अधिक भंडारण करने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। पिछले वर्ष दिवाली पर तीन दिन के लिए 42 दूकानों को लाइसेंस दिया गया था। इस साल आने वाले समय में दूकानदार पंजीयन कराएंगे।
विज्ञापन


...और धमाके से हिला था ज्ञानपुर
ज्ञानपुर। प्रशासन की ओर से सख्ती के भले ही तमाम दावे हो लेकिन अवैध पटाखा और बारूद के भंडारण की पोल 2016 में खुल गई थी। पुरानी बाजार में एक मकान में बड़ी संख्या में रखे गए बारूद अचानक फट गया था। इससे मकान ही ध्वस्त हो गया था। इस दौरान करीब सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावधानी बरतें आतिशबाज
ज्ञानपुर। अग्निशमन अधिकारी अनिल कुमार सरोज ने कहा कि आतिशबाज एवं दूकानदार पटाखा रखने के दौरान सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि अस्थायी दूकानें कम से कम तीन मीटर की दूरी पर रखें। प्रकाश के लिए ज्वलनशील सामान का प्रयोग न करें। दूकान से 50 मीटर दूर ही आतिशबाजी करनी चाहिए। प्रशासन की ओर से निर्धारित स्थलों पर ही अस्थायी दूकान लगाएं, दूकान के समीप दो बोरी बालू, पानी से भरा ड्रम, वहां धूम्रपान न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed