{"_id":"59ce9d2b4f1c1bc8538b51aa","slug":"121506712875-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेन से गिरकर कारीगर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेन से गिरकर कारीगर की मौत
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-इलाहाबाद रेल रूट पर स्थित जंगीगंज क्षेत्र के सरायजगदीश स्टेशन पर बृहस्पतिवार की रात ट्रेन पर चढ़ते समय फिसलकर गिरने से 70 वर्षीय लाग कारीगर की मौत हो गई। मृतक कलनुआ गांव का निवासी था। वह दशहरा और भरत मिलाप मेले में लाग विमान ले जाने के लिए सामान लेने इलाहाबाद जा रहा था। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि कलनुआ निवासी अमृतलाल विजयदशमी और भरत मिलाप में लाग विमान बनाने के साथ ही उसे सजाने का काम करते थे। बृहस्पतिवार की रात वह सजावट का सामान लेने के लिए इलाहाबाद जा रहे थे। जंगीगंज स्टेशन पर आगे बढ़ चुकी पैसेंजर ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे कि पैर फिसलने के कारण वह गिर गए और ट्रेन के नीचे चले गए। सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जाता है कि जिस समय लाग कारीगर ट्रेन में चढ़ रहा था, उस दौरान मोबाइल से बात भी कर रहा था। इस घटना की खबर परिवार वालों को फोन से ही पता चली, क्योंकि वृद्ध जब फिसला तो उसका मोबाइल ऑन था।